Iran-Israel War के बीच Boman Irani ने Trump से मांगा सिलेंडर, गुस्से से लाल हुईं Mandana Karimi

Written By: Pooja Batra Updated by: Pooja Batra
Updated Date:March 26, 2026 9:25 PM IST

Iran Israel War: अभिनेता-निर्देशक बोमन ईरानी ने ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है जिस पर खूब मजे लिए जा रहे हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस उनकी इस हरकत से नाराज़ हो गई हैं.

Iran Israel War: बोमन ईरानी ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को सुलझाने के लिए मजाकिया अंदाज में कूटनीतिक की भूमिका निभाते हुए अपनी बात रखी है. हालांकि उनका ये मजाक एक्ट्रेस मंदाना करीमी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है. बोमन ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया है.

Advertising
Advertising

बोमन ईरानी अपनी फिल्मों और वेब सीरीज में गंभीर भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में उन्होंने अपनी मजाकिया छवि भी दिखाई. बोमन ईरानी ने अपनी ईरानी जड़ों का जिक्र करते हुए यह वीडियो बनाया. उन्होंने मजाक में कहा कि ट्रंप तीन ईरानी मूल के लोगों स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और खुद उनसे बात करना चाहते हैं, तो वे तैयार हैं.

Avatar Vs Dhurandhar 2: 2,45,50,00,00,000 वाली इस फिल्म को इंच भर नहीं छू पाई धुरंधर 2, जानें Day-wise पूरा बॉक्स ऑफिस कम्पेयर! 0

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में बोमन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर ईरानियों’ से बात करना चाहते हैं, तो वे, स्मृति ईरानी और अरुणा ईरानी शांति वार्ता के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वीडियो में बोमन ईरानी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “मैं बिल्कुल तैयार हूं. हम शांति के लिए कुछ भी कर सकते हैं."

हालांकि, बोमन ने बताया कि उनकी एक शर्त भी है. उन्होंने कहा, मेरी बस एक ही शर्त है कि मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा. उनका प्रतिनिधिमंडल दादर पारसी कॉलोनी आ जाए. हम उनकी पसंद के हिसाब से मेहमाननवाजी करेंगे, उन्हें धनसाक और कस्टर्ड खिलाएंगे. हम एक गैस सिलेंडर का भी इंतजाम करेंगे. मुझे लगता है इससे सबकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी.

मीडिल ईस्ट में तनाव

इस बीच, पश्चिम एशिया में चल रहे अशांति का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है. अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमले कर रहे हैं, जबकि ईरान भी मध्य-पूर्व में अमेरिकी सहयोगियों के ठिकानों और तेल अवीव पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है.

Dhurandhar 2: वायरल हो रही 'जसकीरत' की फोटो पर भड़के आदित्य धर, बोले- फेक कंटेंट बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा 8

बोमन ईरानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी हल्के-फुल्के अंदाज और वर्तमान स्थिति पर व्यंग्य को काफी पसंद कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'वाह सर मजेदार', दूसरे ने लिखा क्या बात है.

(इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें