लंदन में अपना इलाज करवा रहे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने अपने फैन्स के लिए ट्विटर पर नई तस्वीर जारी की है. इरफान ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर चेंज की है. तस्वीर में दिख रहा है कि इरफान का वजन कम हो गया है. हालांकि भले ही इरफान बीमारी की वजह से दर्द और दुख झेल रहे हैं लेकिन उनकी जो तस्वीर आई है उसमें वह मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. इरफान का यह मुस्कुराता चेहरा उन करोड़ो फैन्स को तसल्ली जरूर देगा जो उनके जल्द स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांग रहे हैं. सामने आई तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि वह सेल्फी स्टिक की मदद से अपनी एक सेल्फी ले रहे हों.
आपको बता दें कि इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्हें इलाज कराते हुए कुछ महीने हो गए हैं. वह ट्विटर पर अपने इलाज के बारे में फैन्स को अपडेट देते रहते हैं. कुछ दिन पहले ही इरफान ने अपनी अगली हॉलिवुड फिल्म ‘पजल’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इरफान ने अपनी हिंदी फिल्म ‘कारवां’ का ट्रेलर भी शेयर किया था.

बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने एक भावुक नोट लिखा था. इरफान ने नोट में लिखा, ‘कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला कि मैं न्यूरोएन्डोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हूं. यह शब्द मैंने पहली बार सुना था. जब मैंने इसके बारे में सर्च की तो पाया कि इस पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं. इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी मौजूद नहीं थी. यह एक दुर्लभ शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है. अभी तक मैं तेज रफ्तार वाली ट्रेन में सफर कर रहा था.
मेरे कुछ सपने थे, कुछ योजनाएं थीं, कुछ इच्छाएं थीं, कोई लक्ष्य था.’ लेकिन अचानक ही किसी ने मुझे हिलाकर रख दिया मैंने पीछे देखा तो वो टीसी था. उसने कहा, आपको स्टेशन आ गया है कृपया नीचे उतर जाइए. मैं कन्फ्यूज हो गया. मैंने कहा नहीं अभी मेरी मंजिल नहीं आई है. उसने कहा- नहीं आपको अगले किसी भी स्टॉप पर उतरना होगा. ‘ इस डर और दर्द के बीच मैं अपने बेटे से कहता हूं, ‘मैं किसी भी हालत में ठीक होना चाहता हूं . मुझे अपने पैरों पर वापस खड़े होना है. मुझे ये डर और दर्द नहीं चाहिए. कुछ हफ्तों के बाद मैं एक अस्पताल में भर्ती हो गया. बेइंतहा दर्द हो रहा है .
क्या है न्यूरोएंडोक्राइन
यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंटेस पलमोनोलॉलिस्ट और गैलेक्सी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. केके पांडेय ने बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इराफ को जो बीमारी हुई है, वह दरअसल एक तरह का कैंसर है, जो अधिकांश पेट या फेफड़ों में होता है.एंडोक्राइन कैंसर एक प्रकार क ट्यूमर है, जो शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है. यह ट्यूमर हॉर्मोन बढ़ाने वाले सेल्स के साथ शरीर में फैलता है. सेल्स बढ़ने के साथ ही एंडोक्राइन ट्यूमर कैंसर भी शरीर में तेजी से फैलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.