
अपने दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देने वाले बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं. वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे हैं. वैसे अभी हाल ही में उनकी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ भी रिलीज हुई थी जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था. फैन्स को उम्मीद है कि इरफ़ान जल्द ही ठीक होकर दमदार वापसी करेंगे. अब इस बीच उनकी इरफ़ान की अगली फिल्म ‘कारवां’ का पोस्टर रिलीज हो गया है.
फिल्म ‘कारवां’ में मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान संग एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी नजर आएंगी. खास बात ये है कि दोनों ही स्टार्स की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है. जारी हुए फिल्म के इस पोस्टर को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म ड्रामा फिल्म होगी.
And finally we are happy to announce a release date for #Karwaan !! Coming to a cinema near you on August 10th !!! Cannot wait for you all to watch it ☺☺👏🏻👏🏻 @irrfank @mipalkar @RSVPMovies @MrAkvarious pic.twitter.com/UHpSsVaQJP
— dulquer salmaan (@dulQuer) May 14, 2018
‘कारवां’ के पोस्टर पर ही लिखा है- ‘3 लॉस्ट सोल्स, 2 डेड बॉडीज, अ जर्नी ऑफ लाइफटाइम’. पोस्टर में तीनों एक्टर नारियल पकड़े हुए आपस में बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. फिल्म के पहले पोस्टर को एक्टर दलकीर सलमान ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. ‘कारवां’ 10 अगस्त को रिलीज होने वाली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.