बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की गंभीर बीमारी का इलाज विदेश में चल रहा है. अचानक आई उनकी बीमारी की खबर से उनके फैंस परेशान हो गए थे. इलाज के लिए विदेश रवाना होने के 2 महीनों बाद इरफान ने ट्वीट किया है. हालांकि ये ट्वीट उनकी आने वाली फिल्म कारवां को लेकर है. उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘शुरुआत की मासूमियत के अनुभव को खरीदा नहीं जा सकता. दिलकर और मिथिला को कारवां में जुड़ने का धन्यवाद. दो कारवां चल रहे हैं. एक मैं और दूसरी फिल्म.’ ये फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हो रही. ‘कारवां’ कॉमिडी फिल्म है, जिसके जरिए दलकीर सलमान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. इरफान के ट्वीट के बाद उनके फैंस के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई. वे फिल्म से ज्यादा इरफान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखे. हर कोई बस इरफान की खैरियत जानना चाह रहा था.
Beginnings have the innocence that experience can’t buy. My best wishes to @dulQuer , @mipalkar for joining the karwaan. ‘ Two karwaans ‘ …. Mine and the movie !! @MrAkvarious @RSVPMovies @RonnieScrewvala pic.twitter.com/QoKe6npkMQ
— Irrfan (@irrfank) May 16, 2018
Sir aap apni ek photo daalo.apko dekhne ka man Kar Raha Hy pls
— Ashraf sk (@ashrafsk66) May 16, 2018
How are you Irfan sir? Hope u r doing good….
— Manoj K Sharma (@manojksharma2) May 16, 2018
How are you sir? God give u all strength and bless u with good health.Get well soon and come back positively. You are a fighter and inspiration BADRI!
— Rohit anand (@Rohitcnbc) May 16, 2018
बता दें करीब 2 महीने पहले इरफान खान ने 2 महीने पहले इरफान खान ने अपनी गंभीर बीमारी के बारे में खुलासा किया था, जिसके बारे में जानकार उनके फैंस उदास हो गए थे और उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे थे. इरफान अपने इलाज के लिए लंदन चले गए और तबसे उनकी कोई खोज-खबर नहीं थी, हालांकि इलाज शुरू होने से पहले उन्होंने अपनी परछाई वाली एक फोटो एक इमोशनल कविता के साथ शेयर की थी. इरफान ने लिखा था. भगवान हमारे साथ चलता है. वह धीमी आवाज में हमसे बात करता है. वह एक लौ की तरह है जो जिसकी परछाई के नीचे आप चलते हैं. जिंदगी में जो भी हो रहा है हो जाने दो. वो खूबसूरती हो या फिर डर. अच्छा हो या बुरा. कुछ भी आखिरी नहीं है. बस चलते रहे क्योंकि इसके पास ही एक जगह है जिसे जिंदगी कहते हैं. आप इसे अपनी गंभीरता से समझ पाएंगे. मुझे अपना हाथ दो…. यहां देखें पोस्ट-
A post shared by Irrfan (@irrfan) on
जानें क्या है न्यूरोएंडोक्राइन
यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंटेस पलमोनोलॉलिस्ट और गैलेक्सी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. केके पांडेय ने बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इराफ को जो बीमारी हुई है, वह दरअसल एक तरह का कैंसर है, जो अधिकांश पेट या फेफड़ों में होता है.एंडोक्राइन कैंसर एक प्रकार क ट्यूमर है, जो शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है. यह ट्यूमर हॉर्मोन बढ़ाने वाले सेल्स के साथ शरीर में फैलता है. सेल्स बढ़ने के साथ ही एंडोक्राइन ट्यूमर कैंसर भी शरीर में तेजी से फैलता है.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.