Filmfare Awards 2021: इरफान खान को मिला अवॉर्ड तो रो पड़े बेटे बाबिल, राजकुमार और आयुष्मान के भी निकले आंसू

Filmfare Awards 2021: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जब इरफान खान को मिला अवॉर्ड तो बेटे बाबिल फफक कर रो पड़े, बाकि लोग भी हुए इमोशनल.

Published date india.com Updated: April 9, 2021 2:03 PM IST
Filmfare Awards 2021: इरफान खान को मिला अवॉर्ड तो रो पड़े बेटे बाबिल, राजकुमार और आयुष्मान के भी निकले आंसू

Irrfan Khan Son Breaks Down Into Tears As He Accepts Award On Actor’s Behalf At Filmfare Awards 2021: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 (Filmfare Awards 2021) की घोषणा हो चुकी है और इस दौरान अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) को भी बेहद खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. फिल्मफेयर (Filmfare Awards 2021) की तरफ से इरफान खान (Irrfan Khan) को खास ट्रिब्यूट दिया गया. उन्हें विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. एक्टर के बेटे बाबिल (Babil) ने वो अवॉर्ड स्वीकार किया है और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पान सिंह तोमर के एक्टर को उनके कमाल के अभिनय के लिए ना केवल बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला बल्कि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award) से भी सम्मानित किया गया. इस दौरान स्टेज पर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) थे. कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards) का एक प्रोमो शेयर किया है

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


प्रोमो में इरफान (Irrfan Khan) के बारे में राजकुमार राव बोलते हुए नजर आ रहे हैं और वो कहते हैं कि ‘इस साल आनंद को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में राजेश खन्ना साहब जो आनंद का कैरेक्टर प्ले करते हैं, वो कहते हैं जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं और ये बात हमारे जहन पर बिजली की तरह गिरी जब एक ऐसे टैलेंटेड एक्टर हमें छोड़कर चले गए, इरफान खान साहब’.

वीडियो में आगे बोला जाता है- ‘इरफान खान जब भी पर्दे पर आते थे, हम सबको लगता था, ये मैं हूं. एक ऐसा चेहरा, जो अपना सा लगता था. एक ऐसी पर्सनैलिटी, जिसमें पावर भी था और प्यार भी. ये सब सुनकर बाबिल रो पड़ते हैं. हैं। वहां मौजूद हर सेलेब की आंखों में नमी आ जाती. इसके बाद आयुष्मान कहते हैं, ‘कलाकारों का कभी अतीत नहीं होता, कभी वर्तमान नहीं होता. जब कोई कलाकार जाता है तो उसका हमेशा इस तरह से सम्मान नहीं होता, क्योंकि हर कोई फनकार इरफान नहीं होता’.

इसके बाद जब बाबिल स्टेज पर अपने पिता का अवॉर्ड लेने पहुंचते हैं तो राजकुमार उन्हें गले लगाकर संभालते हैं. बाबिल बोलते हैं- ‘मैंने कोई स्पीच तैयार नहीं की है.  मैं बहुत बहुत ग्रेटफुल हूं कि आपने मुझे खुली बांहों से स्वीकार किया और ढेर सारा प्यार दिया. मैं ये कहना चाहता हूं कि हम इस सफर को साथ पूरा करेंगे.हम सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे, डैड मैं आपसे ये वादा करता हूं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.