Larissa Bonesi: जानें कौन है Aryan Khan की रूमर्ड ब्राजीलियन गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लव लाइफ इन दिनों चर्चा में हैं. उनका नाम एक्ट्रेस और मॉडल लैरिसा बोन्सी के साथ जुड़ा रहा है.

Published date india.com Published: April 3, 2024 4:01 PM IST
Larissa Bonesi: जानें कौन है Aryan Khan की रूमर्ड ब्राजीलियन गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी?

Who Is Son Aryan Khan Rumored Girlfriend Larissa Bonesi: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लाडले बेटे आर्यन खान (Aryan Khan)  इन दिनों अपनी वेब सीरीज स्टारडम को लेकर चर्चा में हैं, इसी बीच में अब उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है और कहा जा रहा है कि इन दिनों लाडले साहब ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा बोन्सी (Larissa Bonesi) को डेट कर रहे हैं. इन दिनों शहारुख खान के बेटे का नाम एक विदेसी मॉडल और एक्ट्रेस से जुड़ रहा है. दोनों के बीच लोगों को रोमांस की चिंगरी कहां और कैसे देखने को मिली इसके बारे में आपको बताएंगे. साथ ही आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी के बारे में भी आपको जानने को मिलेगा.

जानें कौन है आर्यन खान का नया प्यार

हरुख खान के बेटे आर्यन खान की लव लाइफ इन दिनों चर्चा में हैं. उनका नाम एक्ट्रेस और मॉडल लैरिसा बोन्सी (Larissa Bonesi) के साथ जुड़ रहा है. रेडिट पर एक सोशल मीडिया यूजर की पोस्ट के बाद से ऐसी चर्चा है कि आर्यन खान और लैरिसा बोन्सी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इस पर कोई खबर खुलकर सामने नहीं आई है. ऐसे में जानेंलैरिसा बोन्सी कौन हैं और क्या करती हैं, यह हम आपको बताते हैं. लैरिसा एक ब्राजीलियाई मॉडल, डांसर हैं और उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ब्लॉकबस्टर गीत “सुबह होने न दे” के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी.

टाइगर संग कर चुकी हैं काम

इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, सूरज पंचोली के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो एल्बम भी किए हैं, वह सिर्फ एक अच्छी डांसर ही नहीं, बल्कि एक उम्दा कलाकार भी हैं. लैरिसा बोन्सी ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘नेक्स्ट एनी’ और ‘थिक्का’ जैसी फिल्मों में काम किया है. बॉलीवुड में उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सैफ अली खान की फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ में एक सहायक अभिनेत्री की भूमिका के साथ की थी.

आर्यन और लैरिसा दिखे थे साथ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में आर्यन खान को लैरिसा बोन्सी के साथ एक इवेंट में देखा गया था.  इसमें दोनों साथ में दिखाई दिए. आर्यन इंस्टाग्राम पर लैरिसा और उनके पूरे परिवार को फॉलो करतें हैं और लैरिसा भी आर्यन की मां गौरी खान, पिता शाहरुख खान और बहन सुहाना खान को फॉलो करतीं हैं. लैरिसा की मां के जन्मदिन पर आर्यन ने उन्हें अपने ब्रांड D’YAVOL से एक तोहफा भी भेजा था, जिसे लैरिसा की मां ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.