Kusha Kapila को तलाक के बाद अब इस कॉमेडियन से हुआ प्यार, गोवा में मनाया वेकेशन?

Is Kusha Kapila Dating This Comedian: सोशल मीडिया सेंसेशन कुशा कपिला और कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को लेकर चर्चा तेज है कि दोनों रिश्ते में हैं.

Published date india.com Published: April 20, 2024 12:45 PM IST
Kusha Kapila को तलाक के बाद अब इस कॉमेडियन से हुआ प्यार, गोवा में मनाया वेकेशन?

Is Kusha Kapila Dating This Comedian: सोशल मीडिया सेंसेशन कुशा कपिला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, दरअसल मीडिया में खबरें हैं कि एक्ट्रेस इन दिनों मशहूर कॉमेडियन और अब एक्टर बन चुके अनुभव सिंह बस्सी को डेट कर रही हैं. जी हां सही पढ़ा आपने ये दोनों एक रोमांटिक रिश्ते में है. बता दें दोनों सालों से एक दूसरे को जानते हैं और जब ये दोनों कपिल शर्मा शो में आए थे जो बस्सी ने बताया था कि कुशा ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर बहुत कुछ सिखाया है. ऐसे में अब मीडिया में आ रही ये खबरें हर तरफ चर्चा में चल रही हैं कि ये दोनों रिश्ते में हैं औऱ डेट कर रहें हैं. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दोनों को गोवा में एक साथ देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकले और तेज हो गई हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर.

शादी के 6 साल बाद दिया था तलाक

कुशा कपिला अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभी कुछ समय पहले ही कुशा ने अपने 6 साल की शादी शुदा लाइफ का अंत किया था और अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने का फैसला लिया था. बता दें दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है और कुशा अब दिल्ली को छोड़कर मुबंई में शिफ्ट हो गई हैं और वहीं पर घर ले लिया है और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं.

अनुभव सिंह बस्सी के कर रही हैं डेट?

हालिया अटकलों से पता चलता है कि कुशा कपिला अपने पिछले रिश्ते से आगे बढ़ गई हैं और अब कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं. दरअसल एक वायरल रेडिट पोस्ट में उनके कथित रिश्ते के बारे में पता चला, जिसमें गोवा में छुट्टियों के दौरान उन्हें साथ देखा गया था. हालांकि, इस डेटिंग को लेकर दोनों में से किसी ने भी अब तक रिएक्ट नहीं किया है.

Ok guys, so a very close source has confirmed these two are dating 😍
by inInstaCelebsGossip

कौन हैं अनुभव सिंह बस्सी?

अनुभव सिंह बस्सी जिन्हें फैंस बस्सी के नाम से भी जानते हैं, वह एक मशहूर कॉमेडियन हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम में उनके 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। बता दें कि, साल 2023 में अनुभव सिंह बस्सी ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से बॉलीवुड में कदम रखा था. वहीं कुशा भी फिल्मों में काम कर रह रही हैं और साथ ही वो कई सारे शो में भी नजर आती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.