बॉलीवुड की खान तिकड़ी को एक साथ देखने का सपना ना केवल बॉलीवुड और खान फैन्स का था बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री को इस पल का बेसब्री से इंतज़ार था. शाहरुख़, सलमान और आमिर जब आपकी अदालत के २१वी सालगिरह पर पहुंचे तो सबकी बस इन्ही पर गडी हुई थी. अब सवाल ये था की एक ही छत के नीचे खड़े ये तीनो खांस क्या एक साथ स्टेज शेयर करेंगे?क्या तीनो खांस एक ही फ्रेम में नज़र आयेंगे? और इस सवाल का जो जवाब शाहरुख़ सलमान और आमिर ने दिया वो देखने लायक था.
हाल ही में आपकी अदालत की २१ वी सालगिरह इवेंट का प्रोमो रिलीज़ किया गया जिसमे उस पल को कैद किया गया है जो बॉलीवुड के पन्नो में सुन्हेरे शब्दों में लिखा जायेगा यानि के शाहरुख़, सलमान और आमिर का मिलन.
आप भी देखिये ये विडियो और बताइये कैसा लगा आपको तीनो खान का एक साथ आना
सबसे पहले रजत शर्मा ने स्टेज पर शाहरुख़ को बुलाया, बादशाह खान स्टेज पर जाते ही अपने नए दोस्त दबंग खान सलमान को अपने पास बुलाने से नहीं रोक पाए. शाहरुख़ को भले ही लोग किंग खान, बॉलीवुड बादशाह या सुपरस्टार क्यों न कहतें हो लेकिन शाहरुख़ खुद को नहीं बल्कि सलमान को बॉलीवुड का सुपरस्टार मानते हैं. शाहरुख़ ने सलमान को बुलाते हुए कहा ‘मैं अपने दोस्त और सुपरस्टार, जिनका कोर्ट और कचेहरी से ज्यादा वास्ता है, सलमान भाई को बुलाना चाहता हूँ’. इसके बाद सलमान भी झट से उठ कर पहुच गए शाहरुख़ के पास, फिर क्या था अब सलमान खान ने इशारा करके आमिर खान को भी स्टेज पर बुला लिया और मिटा दी शाहरुख़ और आमिर के बीच की दूरियां. जहाँ एक तरफ रजत शर्मा के मेहमान ये नज़ारा देख कर काफी खुश थे वहीँ दूसरी तरफ खुद रजत शर्मा नर्वस हो गए उन्होंने हस्ते हस्ते अपने दिल की बात कह दी, ‘ये शायद देश के इतिहास में पहली बार होगा जब तीनों खान एक साथ आए, जितना आप तीनो एक साथ होते जा रहें हैं उतना मेरा डर बढ़ता जा रहा है’.
मजाक मस्ती भरी इस शाम में कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की, आपकी अदालत का यह ख़ास इवेंट ७ दिसम्बर को स्टार प्लस पर रात १० बजे प्रसारित किया जायेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.