Isha Talwar Birthday: मिर्ज़ापुर वेबसीरीज (Mirzapur) में माधुरी यादव (Madhuri Yadav) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईशा तलवार (Isha Talwar) अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों (Isha Talwar Bold Pics) से तहलका मचाने वाली इस एक्ट्रेस (Happy Birthday Isha Talwar) का आज जन्मदिन है. 22 दिसम्बर 1987 को मुंबई में जन्मीं ईशा के पिता का नाम विनोद तलवार है जो एक एक्टर हैं. सीरीज में दिव्येंदु शर्मा द्वारा अभिनीत ‘मुन्ना भैया’ की पत्नी का रोल निभाने वाली ईशा ने अपने करियर की शुरुआत कमर्शियल विज्ञापन से की.
यही नहीं ईशा फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ में एक बाल कलाकार के रूप में भी नज़र आईं थी. मिर्जापुर 2 में ईशा ने ‘मुन्ना भैया’ के साथ खूब इंटिमेट सीन भी दिए थे. आज बर्थडे के मौके पर देखिए ‘माधुरी भाभी’ की कुछ (Isha Talwar Viral Pics) दिलकश तस्वीरें:










ईशा के इस बोल्ड अवतार ने इंटरनेट का पारा गर्म कर दिया है. ईशा ट्यूबलाइट, कालकांडी, आर्टिकल 15 और हालिया रिलीज़ फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ आदि ,जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी ईशा को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.