Mirzapur fame Madhuri Yadav aka Isha Talwar Birthday, Net Worth 2021, Fees and Unknown Facts: वेब सीरीज मिर्ज़ापुर ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है. इस सीरीज के सभी किरदारों ने अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है. मिर्ज़ापुर में कालीन भैया की बहू ‘माधुरी यादव’ (Madhuri Yadav) की भूमिका निभाने वाली अदाकारा ईशा तलवार (Isha Talwar) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. ईशा ने अपने अभिनय और अपने किरदार से खूब तहलका मचाया है. मिर्ज़ापुर सीरीज में अपने हुस्न और अपने दिमाग से सनसनी (Isha Talwar Birthday) मचाने वाली ‘माधुरी यादव’ का आज जन्मदिन है. 22 दिसंबर 1987 को मुंबई में जन्मी ईशा आज 34 साल की हो गई हैं. सीरीज में दिव्येंदु शर्मा द्वारा अभिनीत ‘मुन्ना भैया’ की पत्नी का रोल निभाने वाली ईशा आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं. उनके लाखों दीवाने बन गए हैं. मिर्ज़ापुर में उनके काम और उनके किरदार को लोगों ने खासा पसंद किया है.

ईशा तलवार विनोद तलवार की पुत्री है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि ईशा के पिता बोनी कपूर के साथ निर्देशक और कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते हैं. ईशा लंबे समय से अभिनय जगत में एक्टिव हैं. क्या आपको पता है ईशा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं. celebsupdate.com की रिपोर्ट के अनुसार ईशा तलवार (Isha Talwar Net Worth 2021) के पास 15 करोड़ रुपये के आस पास की कुल संपत्ति है. उनके पास आलीशान घर भी हैं. वो लग्जरी गाड़ियों की भी मालकिन हैं. उनके पास Audi, BMW जैसी गाड़ियां भी मौजूद हैं. ईशा (Isha Talwar Fees) 70-90 लाख एक शो और फिल्म के लिए चार्ज करती हैं.

क्या आपको (Isha Talwar) पता है ‘माधुरी यादव’ ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी काम किया है. ईशा फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नज़र आईं थी. वो साल 2017 में सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में भी नजर आ चुकी हैं. ईशा ने कई बार अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. वो कालकांडी, आर्टिकल 15 और हालिया रिलीज़ फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ आदि ,जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर ‘माधुरी यादव’ का बोल्डनेस खूब बवाल मचाती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.