By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ishita Dutta And Vatsal Sheth Themselves A New House On New Year Popular Actor Kushal Tandon Lives In The Neighborhood
नए साल पर इशिता दत्ता और वत्सल ने खुद को गिफ्ट किया नया घर, पड़ोस में रहता है ये पॉपुल एक्टर
इशिता अपने टीवी शो जैसे 'एक घर बनाऊंगा', 'बेपनाह प्यार' और 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' के लिए भी जानी जाती हैं.
Ishita Dutta : बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता हाल ही में अपनी फिल्म ‘दृष्यम’ के सीक्वल ‘दृष्यम-2’ में नजर आई थीं. फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. इशिता दत्ता ने हाल ही में अपने फैंस को बड़ी गुड न्यूज दी है. इशिता ने बताया कि नए साल पर पति वत्सल सेठ और उन्होंने अपना नया घर खरीदा है. ये एक बीएचके फ्लैट है, जो मुंबई के जुहू में स्थित है. सोशल मीडिया पर इशिता और एक्टर वत्सल सेठ ने घर के अंदर से एक फोटो शेयर किया है, हालांकि कि फ्लैट में कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है.
बॉलीवुड कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने फ्लैट की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने पोस्ट की है. इशिता और वत्सल ने अपने निमार्णाधीन घर के सामने तस्वीर में एक साथ पोज दिया. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “न्यू ईयर न्यू प्रोजेक्ट, हैशटैग ड्रीमहाउस.” ‘दृश्यम 2’ की अभिनेत्री ने साझा किया, ‘एक नया साल एक नई शुरूआत का प्रतीक है और एक नया घर यादों को बनाने और सपनों को साकार करने का एक मौका है.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘यह एक सपना है जो मैंने और वत्सल ने एक साथ देखा था और अब जब यह सच हुआ है. हम बहुत खुश हैं. हमारे सभी परिवार और दोस्तों के लिए केवल प्यार और आभार जिन्होंने हमें समर्थन दिया है, चाहे कुछ भी हो.’ बता दें कि नए घर के साथ इशिता और वत्सल, एक्टर कुशाल टंडन के पड़ोसी बन गए हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो, जहां इशिता अपने टीवी शो जैसे ‘एक घर बनाऊंगा’, ‘बेपनाह प्यार’ और ‘थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी’ के लिए भी जानी जाती हैं, वहीं वत्सल को ‘टार्जऩ: द वंडर कार’, ‘एक हसीना थी’ और ‘हासिल’ में देखे गए थे.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें