Ishita Dutta Baby: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता बनीं मां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Ishita Dutta Baby: इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ के घर किलकारी गूंजी है और दोनों माता-पिता बन गए हैं.

Published date india.com Updated: July 20, 2023 7:20 AM IST
Mom-to-be Ishita Dutta Flaunts Baby Bump in Cute Maternity Photoshoot With Vatsal Seth - Watch
Mom-to-be Ishita Dutta Flaunts Baby Bump in Cute Maternity Photoshoot With Vatsal Seth - Watch

Ishita Dutta Baby: इशिता दत्ता और वत्सल शेठ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं और दोनों ने बुधवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इशिता और वत्सल पेरेंट्स बन चुके हैं और कल यानि बुधवार को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी जानकारी एक्ट्रेस के एक करीबी ने दी है. हालांकि अभी तक इस कपल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है. ‘ईटाइम्स’ ने बताया कि एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बच्चा और मां स्वस्थ हैं, उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी जाएगी। परिवार अभी सबसे ज्यादा खुश है’.

बेटे की मां बनी इशिता

इशिता प्रेग्नेंसी के लास्ट मंथ में चल रही थी और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव थीं. यहां तक कि बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक के बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं. ई टाइम्स के सूत्र ने खुलासा किया है. सूत्र के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है.बेबी के आने से उनका पूरा परिवार काफी खुश है. खबरों की मानें तो इशिता अभी 48 घंटे अस्पताल में रखा जाएगा, जिसके बाद अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज हो सकती हैं. लेकिन अभी तक ना तो इशिता और ना ही वत्सल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है.

6 साल बाद बनी मां

इशिता और वत्सल सेठ के घर नन्हा मेहमान शादी के लगभग 6 साल बाद आया है. 28 नवम्बर 2017 को इशिता ने वत्सल सेठ से शादी की थी और मार्च 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वे पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. वहीं हाल ही में बंगाली रीति रिवाज से शाध सेरेमनी हुई थी जो एक तरह की गोद भराई की रस्म होती है. इसकी फोटोज इशिता ने खुद शेयर की थी जिसमें वो हंसती मुस्कुराती नजर आईं.

लास्ट मंथ में थक गई थीं इशिता

इशिता ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान हमेशा फैंस और फॉलोअर्स को अपने हेल्थ के बारे में अपडेट किया है, साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियों से फैंस को रूबरू कराया है. 18 जुलाई 2023 को एक्ट्रेस ने एक सेल्फी शेयर की थी और लिखा था, ‘ठीक है, तो आखिरी महीना निश्चित रूप से आसान नहीं है’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.