Ishq Mein Marjawan 2: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कुछ सीरियल्स हैं जो बहुत काम वक़्त में लोगों के बीच लोकप्रिय हुए हैं. इसी लिस्ट में शामिल है थ्रिलर शो ‘इश्क में मरजावां 2′ (Ishq Mein Marjawan 2). अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस मशहूर धारावाहिक को अब आप टीवी पर नहीं देख पाएंगे. जी हां, इस चौंकाने वाली खबर के बीच एक राहत की खबर भी है.’इश्क में मरजावां 2’ (Ishq Mein Marjawan 2) अब टेलीविजन की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा.
इसके अलावा शो में एक बदलाव कलाकारों को लेकर भी हुआ है. अभिनेता अंकित सिवाच अब शो में एक अहम भूमिका निभाएंगे. शो में अभिनेता अंकित, व्योम के रूप में एंट्री लेंगे. वहीं अभिनेता हेल्ली शाह, विशाल वशिष्ठ और राहुल सुधीर अपनी भूमिकाओं के साथ शो में आगे बढ़ेंगे. शो को एक मोड़ पर छोड़ दिया गया है और अब एक नया रहस्य सुलझना है.
अंकित कहते हैं, “व्योम जैसे दिलकश किरदार को निभाना हमेशा से मेरी बकेट लिस्ट में शामिल था. वह एक आकर्षक खलनायक है. शो को वेब डेब्यू करते देखना भी अलग अनुभव रहा. मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को बहुत पसंद आएगा.” ‘इश्क में मरजावां 2’ वूट सिलेक्ट पर सोमवार शाम से स्ट्रीम होगा. यह शो अब तक कलर्स चैनल पर प्रसारित होता रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.