Ishq Vishk Rebound Day 1 Collection: साल की मोस्ट मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. ये फिल्म एक्टर शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म ‘इश्क विश्क’ फ्रेंचाइजी है. जिसमें एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन नजर आई. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, शुक्रवार को इश्क विश्क रिबाउंड रिलीज हो गई है और पहले दिन की कमाई की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. तो आइये जानते हैं कि इस फिल्म का कितने रुपये से बॉक्स ऑफिस पर खाता खुला है.
निपुण अविनाश धर्माधिकारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ को जितना क्रेज देखने को मिल रहा था. वहीं, रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई पर वो क्रेज दिखाई नहीं दिया है. बॉक्स ऑफिस पर पहले ही फिन फिल्म की कमाई फुस्स होते दिखाई दी. सैक्निलक के रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज हुई ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ पहले दिन ही 1 करोड़ से कम का कलेक्शन कर पाई. शेयर किए गए शुरुआती अनुमानों ने अनुसार, ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 85 लाख रुपये की कमाई की. आपको बता दें कि फिल्म की ओपनिंग डे कलेक्शन मेकर्स की बेचैनी बढ़ा सकती है.
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म की स्टोरीऔर स्टारकास्ट पर नजर डालें तो कहानी सबसे अच्छे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं और अब अपने रिश्ते की मुश्किलों से जूझ रहे हैं. वहीं, स्टार कास्ट पर नजर डालें तो पश्मीना रोशन, रोहित सराफ, नैला ग्रेवाल और जिबरान खान रोमांटिक भूमिकाओं में हैं. फिल्म के बारे में कुछ ही टाइम पहले एक इवेंट में रोहित ने ANI से बात करते हुए बताया था कि ‘ये फिल्म भले ही ‘इश्क विश्क’ का सीक्वल या रीमेक नहीं है. अब देखना ये काफी दिलचस्प होगा कि ये फिल्म ऑडियंस के दिल में कितना जगह बना पाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.