Ishq Vishk Rebound से डेब्यू कर रही हैं ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना, शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन बेटे भी आएंगे नजर

Ishq Vishk Rebound Star Cast: शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म ‘इश्क विश्क’ साल 2003 में रिलीज हुई थी. इसी फिल्म का सीक्वल ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ बन रहा है.

Published: June 3, 2022, 9:10 AM IST

Ishq Vishk Rebound Star Cast: शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म ‘इश्क विश्क’ साल 2003 में रिलीज हुई थी. इसी फिल्म का सीक्वल ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ बन रहा है, जिसमें जिब्रान खान पश्मीना रौशन, रोहित सर्राफ और नैला ग्रेवाल हैं. मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें सभी चारो कलाकारों का फर्स्ट लुक भी सामने आया है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें दो स्टार चेहरे नजर आने वाले हैं. निर्देशक निपुण अविनाश धर्माधिकारी (Nipun Avinash Dharmadhikari) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ ( Ishq Vishk Rebound) को रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) प्रोड्यूसर कर रहे हैं. संगीतकार राजेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. साथ ही शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन बेटे भी नजर आने वाले हैं.

ऐसे में ऋतिक ने अपनी बहन की इस जर्नी पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा से पोस्ट लिखा है ‘हे पाश, तुम्हें याद है वे दिन जो कहीं खो गईं थी? तुम्हारी आंखों में तलाश मुझे याद है… देखो, तुमने वो पा लिया. अब तुम खुद को मजबूती से जमाओ, जो तुमने पाया है उसे याद रखो और उस पर गर्व करो… मुझे तुमपर बहुत गर्व है… मेरी प्यारी. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं… यह एक अच्छी टीम है! ‘किल इट गाइज’. ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी पश्मीना रोशन को लिए पोस्ट किया. सबा ने पश्मीना रोशन की अपकमिंग फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड का पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर कर लिखा, ‘गो पैश गो, गो अवे’.


रमेश तौरानी के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में इस बार नए चेहरे नजर आएंगे. जिब्रान खान अगर आपको याद हो तो ये वो यही बच्चा है जिसने ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान के बेटे का किरदार निभाया था.

View this post on Instagram

A post shared by Jibraan Khan (@jibraan.khan)


बता दें कि जिब्रान खान ने साल 2001 में ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’, 2002 में ‘रिश्ते’ में भी काम किया था. जिब्रान ‘महाभारत’ धारावाहिक के मशहूर किरदार अर्जुन का रोल निभाने वाले फिरोज खान के बेटे हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.