Ishq Vishk Rebound Trailer out: साल 2024 में रिलीज होने वाली फिल्मोंकी लिस्ट में ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोहन की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का नाम भी शामिल है. इस फिल्म से पश्मीना रोशन डेब्यू करने जा रही हैं और ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 जून को रिलीज होने जा रही है. ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के पहले पार्ट को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था. वहीं, इस फिल्म का भी लोगो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शकों की एक्ससाइटमेंट लेवल को बढ़ाने के लिए फिल्म मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस का जबरदस्त लुक देखने को मिला है.
फिल्म के ट्रेलर में तीन दोस्तों की लव ट्रायंगल की कहानी दिखाकर मेकर्स ने दर्शकों की एक्ससाइटमेंट लेवल पीक पर कर दिया है. शेयर किए ट्रेलर की शरुआत तीन दोस्तों के बीच गहरी दोस्ती से होती है जो मॉडर्न जमाने की लव स्टोरी में फंस जाते हैं. दोस्ती, प्यार रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप के बीच फंसे तीनों अपने पार्टनर्स से ब्रेअकप कर लेते हैं. हालांकि बाद में दोनों-एक दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होते हैं और उनके बीच जमकर रोमांस देखने को मिलता है. फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ये ट्रेलर यूट्यूब पर शेयर किया गया है.
ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन की पहली फिल्म ‘इश्क विश्क रोमांस’ के ट्रेलर में जबरदस्त का रोमान्स देखने को मिला है. एक्ट्रेस को रोहित सराफ के साथ लिपलॉक करते देखा गया है पश्मीना रोशन ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हुई कैप्शन में लिखती हैं,’अब होगा प्यार का सेकंड राउंड विद इश्क विश्क रिबाउंड’ आपको बता दें कि इस फिल्म में पश्मीना रोशन, रोहित सराफ, जिबरान खान और नायला ग्रेवाल लीड रोल में हैं, जिसे डायरेक्टर निपुण अविनाश धर्माधिकार के डायरेक्शन में बनाई गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.