EnglishHindi

झूठ बोल कर विदेश जाना चाहती थी जैकलीन फर्नांडिस? ED के दावों ने खोली पोल..अब वापस लिया आवेदन

Jacqueline Fernande Application: जैकलीन फर्नांडिस ने पिछले दिनों विदेश जाने के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Updated: May 18, 2022, 3:51 PM IST

Jacqueline Fernandez seeks permission to go abroad: बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें पिछले कुछ महीनों से जमकर पीछा कर रही हैं. दरअसल मशहूर ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके करीबी रिश्ते ने उन्हें परेशआन कर दिया है और जैकलीन फर्नांडिस मुसीबतों से घिरती नजर आ रही हैं. सुकेश चंद्रशेखर उगाही मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पहले नोरा फतेही, जैकलीन समेत अनेक फिल्म अभिनेत्रियों से पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान जहां फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही को अपना गवाह बना लिया वही जैकलीन को क्लीन चिट नहीं दी और अब जैकलीन की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली. इसके साथ ही हाल ही में जब एक्ट्रेस ने भारत से बाहर जाने के बात कही तो उसपर भी उनपर गाज गिरी है.

दरअसल महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्ते के साथ मिले कनेक्शन के बाद से वह ईडी की रडार पर हैं. ऐसे में पिछले दिनों जैकलीन ने विदेश जाने के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस मामले पर आज कोर्ट में सुनाई हुई, लेकिन आज भी जैकलीन को राहत नहीं मिली. एक्ट्रेस ने कोर्ट में जो आवेदन दिया था, वह उन्होंने वापस ले लिया है. दरअसल, 12 मई को जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernande) ने अबू धाबी में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स में हिस्सा लेना के लिए उन्होंने लिदेश जाने की अनुमति के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.


विदेश यात्रा की अनुमति के लिए जैकलीन ने पटियाला हाउस कोर्ट में जो आवेदन दिया था, उसे वापस ले लिया है. बताते चलें कि पिछले हफ्ते जैकलीन फर्नांडीज ने कहा था उनके खिलाफ जारी LOC को खत्म कर दिया जाए. उनका जब्त श्रीलंकाई पासपोर्ट वापस किया जाए ताकि वह कान्स (फ्रांस), अबू धाबी (IIFA) की यात्रा कर सकें.आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान जिरह के दौरान उनके पक्ष में कई कमियां पाई गईं, जिसके चलते जैकलीन के वकील ने अपने आवेदन को वापस ले लिया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.