By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Jahnvi Kapoors Revelation Character Assimilation Happened At The Age Of 12 13 The Pain Of The Actress Spilled Out
Jahnvi Kapoor का खुलासा- 12-13 साल की उम्र में हुआ था 'कैरेक्टर असेसिनेशन', छलका एक्ट्रेस का दर्द
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री में फीमेल एक्ट्रेस के रूप में ट्रोलिंग और सेक्सुअलाइज़्ड को लेकर बातें की.
Janhvi Kapoor Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर सुर्खियों में चल रही है.एक्ट्रेस की फिल्म का पहला गाना हाल ही में रिलीज हुआ है.जिसको अच्छे व्यूज मिले ऑडियंस फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.फिल्म के लीड रोल में जाह्नवी कपूर के साथ एक्टर राज कुमार राव स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.इसी बीच धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव और डायरेक्टर करण जौहर की एक इंटरव्यू सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बहुत कम उम्र में ‘सेक्सुअलाइज़्ड’ होने के बारे में खुलकर बात की.
जाह्नवी कपूर ने बताई अपनी कहानी
इंटरव्यू के दौरान जब करण जौहर ने जान्हवी से उनके सामने आने वाली लगातार ऑब्जेक्टिफिकेशन पर उनकी रिएक्शन के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने बताया, ‘मुझे ऐसा लगता है कि ये एक ऐसा पहलू है जिस पर मैं लंबे समय से ध्यान दे रही हूं.मुझे लगता है कि जब मैं 12-13 साल की थी तब पहली बार मुझे मीडिया द्वारा कामुक महसूस हुआ था.मैं मां-पापा के साथ एक कार्यक्रम में गई थी जिसके बाद मीडिया में मेरी फोटोज थीं और सोशल मीडिया तो बस शुरू ही हुआ था.जिसके बाद मुझे एक पोर्नोग्राफी साइट जैसी दिखने वाली खुद की फोटोज मिलीं, और मेरे स्कूल के लड़के इसे देखकर हंस रहे थे.
एक्ट्रेस का ऐसे छलका दर्द
एक्ट्रेस आगे बताती हैं, ‘नेविगेट करना बहुत अजीब चीज है और मैं काफी लंबे समय से इसे नेविगेट कर रही हूं.मुझे लगता है कि मैं जहां से आई हूं उसके लिए मैं बहुत क्षमाप्रार्थी हूं और मुझे इससे उबरने की जरूरत है.मुझे यकीन है कि और लोग इससे कहीं अधिक अलग अर्थों में निपटेंगे.मैं अब भी सोचती हूं कि जिस तरह से मैं इसे समझा रही हूं और इसके बारे में मेरे अनुभव बहुत सौभाग्यशाली हैं.लेकिन यह जटिल था..एक तरह का चरित्र हनन होता है जिसका सामना एक लड़की को तब करना पड़ता है जब वह ऐसे कपड़े पहनती है जिससे ऐसा लगता है कि वह अपनी कामुकता के साथ सहज है.
Also Read:
-
'न तेरे बाप से डरता हूं और न बॉलीवुड से'... यूट्यूबर ध्रुव राठी ने क्यों मचाया बवाल! Janhvi Kapoor को लेकर मचा है हंगामा
-
Oscar 2026: ऑस्कर के लिए ऐसे ही शॉर्टलिस्ट नहीं हुई ईशान खट्टर-जाह्नवी कपूर की Homebound, ये हैं खास बातें
-
Oscar 2026: जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर की फिल्म 'Homebound' ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, करण जौहर का सपना साकार हुआ...अब आगे..
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें