'जय गंगाजल' में नारीशक्ति को दर्शाकर गौरवान्वित हूं : प्रियंका चोपड़ा

Updated Date:February 27, 2016 2:11 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आगामी फिल्म 'जय गंगाजल' में पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में देखा जाएगा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आगामी फिल्म 'जय गंगाजल' में पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में देखा जाएगा। उनका कहना है कि वह अपने किरदार के जरिये नारीशक्ति को प्रदर्शित कर काफी गौरवान्वित हैं।यहाँ भी पढ़े:प्रकाश झा की यूपी पुलिस से 'जय गंगाजल' देखने की अपील

Advertising
Advertising

प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें पुलिस अधिकारी की वर्दी में देखा जा रहा है।वीडियो साझा करने के साथ प्रियंका ने लिखा, "नारीशक्ति को प्रदर्शित करने का अवसर पाकर गौरवान्वित हूं। सलाम।"

उन्होंने कहा, "आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे अपने क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के निशान छोड़ रही हैं।"प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म 'जय गंगाजल' चार मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें