
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
श्री देवी के अचानक निधन ने पूरे देश को चौंका दिया. परिवारवालों के अलावा उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर इस गम से अभी तक नहीं निकल पाई हैं. खासकर दिवंगत अभिनेत्री की बड़ी बेटी की मां के साथ एक अलग ही बॉन्डिंग थी. और वैसे भी कहा जाता है कि मां-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है. यह एक ऐसा बंधन है जो समय, दूरी और जीवन की सीमाओं से परे जाकर भी अपना असर बनाए रखता है.
जान्हवी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने बचपन की कुछ भावुक कर देने वाली तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं.
पहली तस्वीर में नन्हीं जान्हवी को श्रीदेवी ने अपनी गोद में उठाया हुआ है, और पिता बोनी कपूर उनके साथ खड़े हैं. बोनी का एक हाथ श्रीदेवी के कंधे पर है, और दूसरा हाथ जान्हवी के छोटे से हाथ को थामे हुए है.
वहीं एक तस्वीर में जान्हवी थोड़ी बड़ी दिख रही हैं, जहां श्रीदेवी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है और जान्हवी ने स्काई ब्लू फ्रॉक. कैमरे की ओर दोनों शानदार पोज दे रहे हैं.
इसके अलावा, एक अन्य फोटो एक फैमिली पोर्ट्रेट है, जिसमें जान्हवी किशोरावस्था में नजर आ रही हैं, साथ में श्रीदेवी, बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी भी मौजूद हैं.
इन तस्वीरों के साथ जान्हवी ने एक भावुक कैप्शन लिखा, “हर कदम पर मां का नाम दिल में लिए चलती हूं.”
इस पोस्ट पर कई फैंस और दोस्तों ने कमेंट्स किए.
शनाया कपूर ने कमेंट्स में हार्ट इमोजी भेजा. वहीं एक फैन ने जान्हवी की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिखा, “तस्वीरों में जो ममता है, वो शब्दों से बयां नहीं हो सकती.”
दूसरे फैन ने लिखा, “आप में श्रीदेवी जी की छवि दिखती है.”
एक अन्य फैन ने एक्ट्रेस की ताकत की सराहना करते हुए लिखा, ”आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं जान्हवी, आपकी मां आप पर गर्व कर रही होंगी.”
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.