By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Janhvi Kapoor Is The Best Combo Of Beauty And Culture Fans Were Impressed After Seeing The Actress In Saree
Janhvi Kapoor हैं 'ब्यूटी और संस्कार का बेस्ट कॉम्बो', एक्ट्रेस को साड़ी में ट्रेडिशनल नमस्कार करते देख फैंस हुए इंप्रेस, Video Viral
Janhvi Kapoor Video : कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म 'देवारा' पार्ट-1 में जाह्नवी कपूर के साथ जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी हैं.
Janhvi Kapoor In Saree : लाखों युवा दिलों की धड़कन और बॉलीवुड ब्यूटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इंडियन ड्रेस से लेकर वेस्टर्न कपड़ों में अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाती रहती है. नवरात्रि उत्सव के अवसर पर बॉलीवुड सेलेब्स दुर्गा पूजा (Durga Puja) में भाग ले रहे हैं, इसी क्रम में जाह्नवी कपूर ने भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जाह्नवी कूपर को गोल्डन साड़ी में पूजा करते और फिर परंपरिक नमस्कार करते देखा जा सकता है. जाह्नवी कपूर का ये देसी लुक और स्वदेशी अंदाज फैंस को इंप्रेस कर गया, सोशल मीडिया पर अब जमकर उनकी तारीफ हो रही है. फैंस ने जाह्नवी को ‘ब्यूटी और संस्कार का बेस्ट कॉम्बो’ कहा.
पहनी थी मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) डिजाइनर साड़ी
जाह्नवी कपूर उन कुछ फिल्मी हस्तियों में शामिल थीं, जिन्होंने रविवार को त्रिशूर में एक नवरात्रि (Navratri 2023) समारोह में भाग लिया. जाह्नवी ने साड़ी पहनी थी और उन्होंने अपने पारंपरिक तरीके से देवी से प्रार्थना की. उन्होंने झुककर और अपना सिर फर्श पर लगाकर पारंपरिक नमस्कार भी किया. इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने उनके प्रार्थना करने के तरीके की तारीफ की. एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘मुझे यह बात बहुत पसंद है कि वह हमेशा देवी-देवताओं के सामने साउथ इंडियन ट्रेडिशनल नमस्कारम करती हैं!’ एक अन्य ने उन्हें ‘सुंदरता और संस्कार का सबसे अच्छा संयोजन’ कहा.’ तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘साड़ी में प्यारी लग रही है.’ बता दें कि जाह्नवी कपूरने मनीष मल्होत्रा की लैवेंडर टिश्यू सिल्क साड़ी पहनी थी. उन्होंने अपने लुक को एक खूबसूरत हीरे के हार और झुमके के साथ पूरा किया.
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म
मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी की साड़ी में पोज देती हुई कुछ तस्वीरें शेयर कीं. ज्वेलरी ब्रांड कल्याण द्वारा आयोजित नवरात्रि समारोह में भाग लेने वाले सेलेब्स में कृति सनोन, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना, शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, वामिका गब्बी और नागार्जुन अपने बेटे चैतन्य अक्किनेनी के साथ शामिल हुए थे. इस बीच जाह्नवी अपनी अपकमिंग पैन इंडियन फिल्म ‘देवारा’ पार्ट-1 (Janhvi Kapoor Film Devara) का दूसरा शूटिंग शेड्यूल शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी के साथ जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी हैं. एएनआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘जान्हवी 24 अक्टूबर को एनटीआर जेआर के साथ देवारा के लिए दूसरा शूट शेड्यूल शुरू करेंगी. एक्ट्रेस ने पहला शेड्यूल केवल 3 दिनों के लिए शूट किया था. वह जनवरी तक फिल्म की शूटिंग करती रहेंगी.
Also Read:
-
कैटरीना-विक्की के 'विहान' से सिद्धार्थ-कियारा की 'सरायाह' तक, क्या है इन स्टार किड्स के नामों का खास मतलब?
-
'न तेरे बाप से डरता हूं और न बॉलीवुड से'... यूट्यूबर ध्रुव राठी ने क्यों मचाया बवाल! Janhvi Kapoor को लेकर मचा है हंगामा
-
Ear Piercing Astro: ऐसे ही नहीं रणवीर-विक्की-विराट ने छिदवाए कान, काबू में रहते हैं राहु-केतु? बदलती है किस्मत?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें