जान्हवी कपूर के बाथरूम में श्रीदेवी ने नहीं रखा था लॉक, बंद नहीं करने देती थीं दरवाजा!

Janhvi Kapoor House Tour: जान्हवी ने अपने वीडियो मेंबताया है कि उनकी मां उन्हें बाथरूम का दरवाजा क्यों बंद नहीं करने देती थीं

Published date india.com Updated: November 18, 2022 7:43 AM IST
जान्हवी कपूर के बाथरूम में श्रीदेवी ने नहीं रखा था लॉक, बंद नहीं करने देती थीं दरवाजा!

Janhvi Kapoor House Tour: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने फैशन के साथ ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जा रही हैं औऱ वो हमेशा अपने काम या फिर किसी और चीज की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. ऐसे में एक बार फिर से जाह्नवी कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने चेन्नई वाले घर की शानदार झलक दिखा रही हैं. इस वीडियो को देखकर आप ये ना सोचें की आखिर जाह्नवी कपूर का घर साउथ में क्यों. तो जानकारी के लिए बता दें कि जान्हवी कपूर ने अपने फैन्स को चैन्नई वाले अपने उस पहले घर के अंदर की सैर कराई है, जिसे श्रीदेवी ने खरीदा था और आज भी ये घर ठीक उसी तरह है जिसे सालों पहले उन्होंने अपने हाथों से सजाया था. जान्हवी ने अपने इस वीडियो में यह भी बताया है कि उनकी मां उन्हें बाथरूम का दरवाजा क्यों बंद नहीं करने देती थीं और इसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को चेन्नई वाले घर का दीदार कराया और इस दौरान कई सारी बातें का खुलासा किया है. बता दें कि जान्हवी का कहना है कि उनकी मां श्रीदेवी ने दुनिया भर में ट्रेवल करके जो भी सामान खरीदा था वो सब इस घर को सजाने में लगा दिया. जान्हवी ने इसके बाद बताया कि मां की याद में ये घर ऐसा ही जैसा सालों पहले मां छोड़कर गई थी.

जान्हवी ने इस घर से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए कहा “इस घर के बारे में यादों के अलावा एक चीज जो मुझे पसंद है वो ये है कि इसमें बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो पुरानी हैं. इसके अलावा मेरे कमरे के बाथरुम में आज भी लॉक नहीं है क्योंकि मेरी मां नहीं चाहती थी कि मैं बाथरुम में लॉक लगा के रहूं, उन्हें लगता था कि मैं लॉक लगाकर लड़को से बात करने लगूंगी’.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.