Janhvi Kapoor को साउथ वर्क एक्सपीरियंस शेयर करते हुए आई मां Shridevi की याद, कहा- 'उन्हें लोग तोता कहते थे'

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'बवाल' में देखा गया था और अब वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जल्द ही कदम रखने वाली हैं.

Published date india.com Published: January 4, 2024 5:36 PM IST
Janhvi Kapoor को साउथ वर्क एक्सपीरियंस शेयर करते हुए आई मां Shridevi की याद, कहा- 'उन्हें लोग तोता कहते थे'

Janhvi Kapoor South Debut: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं. एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) के साथ अपकमिंग फिल्म देवारा: पार्ट 1 (Devara) से साउथ डेब्यू करने जा रही हैं. जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. कुछ टाइम पहले जाह्नवी ने शूटिंग के दौरान की एक झलक दिखाई थी. वहीं, अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर अपना वर्क एक्सपीरियंस शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपनी साउथ डेब्यू की तुलना अपनी दिवगंत मां एक्ट्रेस श्रीदेवी की बॉलीवुड डेब्यू से की हैं. उन्होंने बताया कि उनकी मां को सही हिंदी नहीं बोल पाने की वजह से कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. जाह्नवी कपूर ने एक इन्तेर्विए के दौरान अपने इस एक्सपीरियंस को शेयर किया है.

साउथ डेब्यू एक्सपीरियंस को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के एक्सपीरियंस को लेकर फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में बताती हैं, ‘यह बहुत मजेदार है, मुझे मजा आ रहा है. मुझे लगता है कि मैं उस पॉइंट पर पहुंच गई हूं, जहां इन सभी फिल्मों को करने के बाद, जिसमें मैं फ्रीजर में मर रही हूं, अपना कंधा उखाड़ रही हूं, या चूहे के साथ एक्टिंग कर रही हूं, मुझे एहसास हुआ कि मैं खुद को वह करने की इजाजत दे रही हूं जो मुझे आता है और जो नौटंकी की तरह है. डायलॉगबाजी, डांसिंग और बस मस्ती.’

देवारा को लेकर ऐसा रहा अनुभव

इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि ‘जिस तरह के रोल्स करते हुए मैं बड़ी हुई हूं, उन्हें एंजॉय करते हुए और प्यार करते हुए, आख़िरकार मुझे इस फ़िल्म में सब कुछ करने को मिल रहा है. मुझे लगता है कि मैं अपने आप पर आसानी से काम कर रही हूं और खुद को इसे एंजॉय करने दे रही हूं. मुझे लगता है कि ऐसा करने के काबिल होने के लिए यह एकदम सही फिल्म है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने आगे अपनी तुलना मां श्रीदेवी के बॉलीवुड करियर से की और बताया कि कैसे उन्हें लोग ‘तोता’ तक कहने लगे थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.