By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Janhvi Kapoor Revealed About Her Relationship In Koffee With Karan The Actress Accidentally Told Her Boyfriends Nickname
Koffee With Karan में Janhvi Kapoor ने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, एक्ट्रेस ने गलती से बताया ब्वॉयफ्रेंड का निकनेम
Koffee With Karan:: करण जौहर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कॉफ़ी विद करण 8 के अपकमिंग एपिसोड के लिए मेहमानों की अनाउंसमेंट करते हुए एक नया प्रोमो शेयर किया है.
Koffee With Karan: करण जौहर की टॉकशो ‘कॉफी विद करण’ का सभी एपिसोड बेहद खास होता है. यहां आए सभी गेस्ट के पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के कई राज खुलते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि यहां खोले गए राज को लेकर स्टार्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. वहीं, हाल ही में करण जौहर ने शो ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इस एपिसोड में गेस्ट के तौर पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर नजर आएंगी. इसी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी लाइफ की जुडी कई बातों का भी खुलासा करती हुई दिखाई दी. एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके निकनेम का भी खुलसा की है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
जाह्नवी कपूर ने बॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात
करण जौहर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कॉफ़ी विद करण 8 के अपकमिंग एपिसोड के लिए मेहमानों की अनाउंसमेंट करते हुए एक नया प्रोमो शेयर किया है. जिसमें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर आई. वहीं, टीज़र में जान्हवी ने खुलासा किया कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने उनके निकनेम का भी खुलासा किया है शेयर की गई प्रोमो की शुरुआत जान्हवी के कहने से होती है, ‘कल रात पार्टी में, मैं बस लोगों से पूछ रही थी कि वे मुझसे तेजी से सवाल पूछें. नव्या का मानना है कि मैं तैयार नहीं हूं. उसने उससे कहा, ‘मत जाओ.’ जिसके बाद करण ने कहा, ‘अपनी स्पीड डायल लिस्ट में तीन लोगों के नाम बताएं.’ जान्हवी ने तुरंत जवाब दिया, ‘पापा, खुशू और शिकू’. एक्ट्रेस के इस जवाब सुनने के बाद करण एक्टिव होते हुए उनसे उनसे पिछले रिलेशन को लेकर कई सवाल किया.
जाह्नवी कर चुकी हैं इतनों को डेट
करण जौहर के इस सवाल के बाद जाह्नवी कपूर ने ख़ुशी से कहा, ‘मैंने केवल तीन लड़कों को डेट किया है और हम उसी पर कायम हैं.’ जाह्नवी कपूर के इस खुलासे के बाद उनकी ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है और एक्ट्रेस के रिलेशनशिप को लेकर भी फैंस को कन्फर्मेशन मिल गई. आपको बता दें किजान्हवी कपूर ने पहले शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते की खुलकर पुष्टि नहीं की थी, लेकिन वह उनके साथ लंच और डिनर डेट पर जाने से कभी नहीं कतराती थीं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें