Janhvi Kapoor कर रहीं थी वर्कआउट तभी इस अंदाज़ में गाने लगीं 'शीला की जवानी', हंसते-हंसते पेट पकड़ लीजिएगा-VIDEO

इस बार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जायेगी.

Published date india.com Updated: April 12, 2021 9:20 AM IST
Janhvi Kapoor कर रहीं थी वर्कआउट तभी इस अंदाज़ में गाने लगीं 'शीला की जवानी', हंसते-हंसते पेट पकड़ लीजिएगा-VIDEO
जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor Viral Video: फिल्म धड़क से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने चुलबुले अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लोगों की नींदें चुराने वाली जाह्नवी फिटनेस के मामले में भी बहुत आगे हैं. अक्सर उन्हें जिम में पसीने बहाते हुए देखा जाता है मगर इस बार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जायेगी.

View this post on Instagram

A post shared by Tony Wick (@tonywick_sharma)

वीडियो में जाह्नवी जिम में वर्कआउट करती हुईं नज़र आ रही हैं मगर अचानक से उन्हें कैटरीना कैफ की ‘शीला की जवानी’ याद आ जाती है और वो इसे गाने लग जाती है. वीडियो देखने के बाद ऐसा मालूम पड़ता है कि जाह्नवी इस गाने के सहारे खुद को मोटीवेट करना चाह रही हैं.

बहरहाल इंटरनेट पर अब यह वीडियो से खूब फैल रहा है. लोग जाह्नवी के इस अंदाज़ को खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में जान्हवी व्हाइट कलर के जिम वियर में नजर आ रही हैं. गाना गाने के बाद वो खुद हंसने लगती हैं. बता दें कि इन दिनों जाह्नवी अपने वेकेशन पिक्स को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. उनकी बिकिनी तस्वीरें फिल्हाल तहलका मचा रही हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.