Shikhar Pahariya के बारे में क्या बोल गईं Janhvi Kapoor, अंदाज़ा नहीं था?

धड़क फेम एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कहा, ''आपको किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने की जरूरत है जो आपको भी खुद के साथ टाइम बिताने के लिए वक्त दे.

Published date india.com Published: January 3, 2024 3:20 PM IST
Shikhar Pahariya के बारे में क्या बोल गईं Janhvi Kapoor, अंदाज़ा नहीं था?
janhvi kapoor talk about her rumored boyfriend shikhar paharia

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi kapoor) ने एक्टर्स को डेट करने के सवाल पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा है कि एक्टर कंपीटिटिव और वीयर्ड होते हैं. बॉलीवुड सिस्टर्स जान्हवी और खुशी कपूर स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगी। दोनों अपने करियर, फैमिली और लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. इसके बारे में खुलते हुए, जान्हवी ने कहा, ”आपकी एक फिलॉसफी भी है जिसके बारे में हमने बात की है कि आप एक्टर्स को डेट नहीं करना चाहती, क्योंकि आपको लगता है कि यह कहीं न कहीं टेंशन देगा.”

जवाब देते हुए जान्हवी ने कहा, ”एक्टर्स को डेट करना सच में मुश्किल काम है. वैनिटी इस प्रोफेशन का बहुत बड़ा हिस्सा है. मैं बेहद ओब्सेस्सेड हूं, यह प्रोफेशन ऐसा है जहां आपको हर समय खुद के प्रति जुनूनी रहने की जरूरत है. यह आपको खा जाता है.”

धड़क फेम एक्ट्रेस ने कहा, ”आपको किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने की जरूरत है जो आपको भी खुद के साथ टाइम बिताने के लिए वक्त दे. लेकिन मुझे लगता है कि एक्टर्स बहुत ही कंपीटिटिव और वीयर्ड होते हैं.”

जान्हवी कथित तौर पर ‘धड़क’ के को-स्टार ईशान खट्टर को डेट कर चुकी हैं. अफवाह थी कि उन्होंने हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन को डेट किया था.

janhvi kapoor

janhvi kapoor

करण ने पूछा: “आप कभी किसी एक्टर को डेट नहीं करेंगी, क्योंकि आप अभी जहां हैं, वहां आप कंफर्टेबल हैं?”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ”मैं आपको बता रही हूं कि जब कोई एक्टर होता है तो हमेशा टेंशन बनी रहती है. मैं उस टेंशन से निपट नहीं सकती, क्योंकि मुझे खुलकर रहना पसंद है.”

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. वहीं जब करण ने जाह्नवी से सवाल किया कि आपके स्पीड डायल में किसका नंबर है. जवाब में जाह्नवी बोलती हैं पापा, खुशू और शिखू. इसके बाद करण हंसने लगते हैं.

‘कॉफी विद करण सीजन 8’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.