Janhvi Kapoor की हुई भयानक 'लड़ाई', चिल्ला-चिल्ला कर गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस, हाथापाई तक पहुंच जाती बात

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद गुस्से में चिल्लाती हुईं नज़र आ रही हैं.

Published date india.com Published: November 28, 2021 2:42 PM IST
Janhvi Kapoor की हुई भयानक 'लड़ाई', चिल्ला-चिल्ला कर गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस, हाथापाई तक पहुंच जाती बात
जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor Viral Video: साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में ज़रूर रहती हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने वाली जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं.

इस बार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद गुस्से में चिल्लाती हुईं नज़र आ रही हैं. जाह्नवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो अपनी मेकअप आर्ट‍िस्ट से बहस करती नजर आ रही हैं. लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

दरअसल जाह्नवी (Janhvi Kapoor) और उनकी मेकअप आर्ट‍िस्ट के बीच हो रही यह ज़ुबानी जंग सच्ची नहीं है. उन्होंने इस वीडियो में बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा और सोनाली नगरानी की बहसबाजी की नकल उतारी है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘आपको क्या लगता है कि मुझे मदद की जरुरत है.’ बता दें कि इस वीडियो पर अर्जुन कपूर समेत कई और सेलेब्स ने भी कमेंट किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.