By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Jassi Gill Composed New Song With Bigg Boss 13 Fame Shehnaaz Kaur Gill See Here
जस्सी गिल ने बनाया BIGG BOSS 13 फेम शहनाज गिल के साथ नया गाना, जानें कब और कहां होगी रिलीज
'बिग बॉस' के घर के अंदर जस्सी ने शहनाज को एक गायिका के रूप में समर्थन किया था.
मुंबई: लोकप्रिय पंजाबी गायक जस्सी गिल ‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी शहनाज गिल के साथ मिलकर एक नया गाना बनाने जा रहे हैं, जिसका टाइटल है ‘कह गई सॉरी’. सोशल मीडिया पर गाने के पोस्टर शेयर करते हुए शहनाज ने कहा, “यहां नए आने वाले सांग का पोस्टर है. आशा करती हूं आपको यह पसंद आएगा.”
‘कह गई सॉरी’ के निर्देशक निरमन हैं, यह शुक्रवार को रिलीज होगा. संयोग से, ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर जस्सी ने शहनाज को एक गायिका के रूप में समर्थन किया था. यहां तक कि उस वक्त उन्होंने शहनाज की प्रशंसा भी की जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘पंगा’ के प्रचार के लिए ‘बिग बॉस’ के घर का दौरा किया था.
View this post on InstagramSo guys here is the poster of new upcoming song #kehgayisorry HOPE u will love it with @jassie.gill
A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on
‘कह गई सॉरी’ से पहले, शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दर्शन रावल के गीत ‘भुला दूंगा’ में देखा गया था. बता दें कि इस वीडियो सॉन्ग ने हाल ही में Youtube पर करीब 60 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं. इतना ही नहीं Youtube पर सबसे ज्यादा कॉमेंट हासिल करने वाला यह पहला इंडियन म्यूजिक वीडियो बन गया है. आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस जोड़ी को लेकर लोगों में कितनी दीवानगी है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें