
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं. हालांकि उन्हें इस बात के लिए अक्सर ट्रोल भी किया जाता है. नए साल में जहां लोग जश्न के मूड में दिखाई दे रहे हैं. वहीं जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर वायरल अपना एक AI वीडियो देखकर आगबबूला हो गए हैं. इसमें उन्हें एक टोपी पहने दिखाया जा रहा है. जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भगवान की राह अपना ली है. लेखक ने अब इस एआई वीडियो का सच बताते हुए इसे पूरी तरह से फेक कहा है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है.
A fake video is in circulation showing my fake computer generated picture with a topi on my head claiming that ultimately I have turned to God . It is rubbish . I am seriously considering to report this to the cyber police and ultimately dragged the person responsible for this…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) January 1, 2026
जावेद अख्तर का ट्वीट
जावेद अख्तर ने ट्वीट कर बताया कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है. जिसे कंप्यूटर द्वारा बनाया गया है और मेरे सिर पर टोपी पहनाई गई है. ये फेक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है. इतना ही नहीं इसमें दावा किया जा रहा है कि मैंने भगवान को मान लिया है. ये पूरी तरह बकवास है. मैं ऐसा करने वालों को कोर्ट में घसीटूंगा.
अनुमति के बिना इस्तेमाल
जावेद अख्तर ने कहा कि मेरी अनुमति के बिना मेरी तस्वीर- वीडियो-आवाज़ का दुरुपयोग करना पूरी तरह से गलत है. ये न सिर्फ अनैतिक कार्य है बल्कि कानूनन भी अपराध है. लोग अपने मनोरंजन के लिए किसी भी व्यक्ति के पर्सनल राइट का इस्तेमाल इस तरह करके उसकी छवि को नुकसान नहीं पहुंचा सकते. उन्होंने इसे खतरनाक ट्रेंड बताया साथ ही ये भी कहा कि इस बढ़ते हुए तकनीक के दौर में लोग इसका मिसयूज़ कर रहे हैं और समाज को गुमराह कर रहे हैं. लेखक ने कहा कि अगर कोई मेरी इजाज़त के बिना मेरी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है तो मैं उसे कार्ट में घसीटूंगा. इसके खिलाफ कार्रवाई बहुत जरूरी है.
AI Deepfake पर बढ़ी चिंता
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई हो. बीते कुछ महीनों में कई कलाकार इसका शिकार हो चुके हैं. फर्जी वीडियो और ऑडियो क्लिप के द्वारा भ्रामक विज्ञापन फैलाए जा रहे हैं. ऐसे में जावेद अख्तर का गुस्सा जायज है.
यूजर्स का रिएक्शन
एक यूजर ने कहा कि सर, इज्जत के साथ, टोपी पहनने से कोई धार्मिक थोड़ी हो जाता है. वहीं एक ने लिखा-वीडियो बनाने वाले को भगवान की आपसे ज्यादा जरूरत है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.