अपने पिता से क्यों नफरत करता था ये सुपरस्टार, शुरू किया था देश का पहला डांस रिएलिटी शो

Interesting Facts About Javed Jaffrey: जावेद जाफरी मशहूर कॉमेडियन जगदीप यानि सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी के घर हुआ था

Published date india.com Published: December 4, 2024 2:31 PM IST
अपने पिता से क्यों नफरत करता था ये सुपरस्टार, शुरू किया था देश का पहला डांस रिएलिटी शो

Interesting Facts About Javed Jaffrey: जावेद जाफरी बॉलीवुड के लाजवाब एक्टर को तौर पर जानें जाते हैं और वो ना केवल एक विलेन के तौर पर नजर आए बल्कि उन्होंने खुद को एक कॉमेडिन के तौर पर भी दुनिया के सामने पेश किया और आज उनका जन्मदिन है, ऐसे में वो भले ही 61 साल के हो गए हैं, लेकिन वो जब पर्दे पर काम करते हैं तो उनके फैन हो जाते हैं. इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार की है. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी जिंदगी कैसी रही थी.

मशहूर कॉमेडियन सैयद इश्तियाक के बेटे हैं जावेद

जावेद जाफरी मशहूर कॉमेडियन जगदीप यानि सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी के घर हुआ था. जगदीप ने कुल तीन निकाह किए थे उनकी पहली बेगम नसीम बेगम, दूसरी पत्नी सुघरा बेगम और तीसरी शरीके हयात का नाम नाजिमा है, उनके सभी पत्नियो 6 बच्चे हैं. दूसरी पत्नी सुघरा बेगम सुघरा बेगम से जगदीप के दो बेटे जावेद जाफरी और छोटे नावेद जाफरी हुए. इन दोनों ने बॉलीवुड में अपने पैर जमाए/

जानें क्यों अपने पिता से करते थे नफरत

जावेद जाफरी के पिता जगदीप जाफरी एक मशहूर कॉमेडियन थे और उन्होंने फिल्म ‘शोले’ और ‘अंदाज अपना-अपना’ जैसे चर्चित फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में बेहतरीन काम किया था. हालांकि वो पिता के तौ पर बेटे जावेद को खुश नहीं कर पाए क्योंकि वो नशे और जुआ खेसने में अपना वक्त बिता देते थे. इसके बाद वह जगदीप से नफरत भी करने लगे थे

रवीना टंडन ने पीरियड्स के दर्द में की थी Tip Tip Barsa Paani की शूटिंग, जानें किस्सा 8

जावेद लेकर आए थे पहला डांस रियलिटी शो

आज के समय में टीवी पर ढेर सारे डांस रियलिटी शो की भरमार है, लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि पहला डांस रियलिटी शो कब लॉन्च हुआ था और इसके जगत कोई और नहीं बल्कि जावेद जाफरी ही हैं. इस शो का नाम ‘बूगी वूगी’ था, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एशिया के लिए नावेद जाफरी, आशु जैन और रवि बहल द्वारा निर्मित और निर्देशित था. जावेद का ये शो तकरीबन 15 साल तक टीवी पर चला था और हिट रहा था. इस शो का फाइनल एपिसोड 30 मार्च, 2014 को आया था.

जानें कैसा है जावेद का परिवार

जावेद की फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है, उनकी पत्नी का नाम हबीबा जाफरी है. जावेद के तीन बच्चे हैं, बेटी अलाविया के अलावा उनके दो बेटे मीजान और अब्बास जाफरी हैं. मीजान ने 2019 में फिल्म ‘मलाल’ से डेब्यू किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.