Video : माइकल जैक्सन को देखकर जावेद जाफरी ने सीखा था ब्रेक डांस, एक दिन उन्हीं के साथ शेयर किया स्टेज

Javed Jaffrey Birthday : जावेद जाफरी की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही. जावेद ने 1989 में 'हिना' फेम एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से शादी की.

Published date india.com Published: December 4, 2022 9:06 AM IST
Video : माइकल जैक्सन को देखकर जावेद जाफरी ने सीखा था ब्रेक डांस, एक दिन उन्हीं के साथ शेयर किया स्टेज

Javed Jaffrey Birthday : बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है. एक्टिंग, सिंगिंग, कोरियोग्राफर, वेजी, वाइस ओवर आर्टिस्ट और विज्ञापन निर्माता के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री के कई अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमा चुके जावेद जाफरी आज (रविवार) अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 4 दिसंबर, 1963 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था. बहुत कम लोगों को पता है कि जावेद का असली नाम सईद जावेद अहमद जाफरी है. बॉलीवुड में ब्रेक डांस को हिट करवाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है. जावेद, दिग्गज सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन से भी मिल चुके हैं.

बॉलीवुड में लेकर आए ब्रेक डांस

जावेद जाफरी ने ही बॉलीवुड में ब्रेक डांस को इंट्रोड्यूस किया था. बचपन से ही डांस का शौक रखने वाले जावेद जाफरी ने कई अलग-अलग डांस स्टाइल से बॉलीवुड और अपने फैंस को अवगत कराया. उनका डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ भी काफी हिट रहा था. जावेद ने 1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. डांस किंग माइकल जैक्सन से जावेद काफी प्रभावित थे, वो माइकल की तरह डांस करने की कोशिश करते थे. हालांकि एक दिन ऐसा भी आया जब जावेद ने माइकल के साथ स्टेज शेयर किया.

पिता से रहते थे परेशान

साल 2009 में जब न्यूयॉर्क में जब बॉलीवुड अवॉर्ड का आयोजन हुआ तो उस रात माइकल जैक्सन शो में चीफ गेस्ट थे. इस अवॉर्ड शो को जावेद ने होस्ट किया और इसी दौरान उन्हें माकल जैक्सन से मिलने का मौका मिला. जावेद के पिता बॉलीवुड फेमस कॉमेडि एक्टर जगदीप थे, जिनका असली नाम सय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी था. कहा जाता है कि जावेद की अपने पिता जगदीप से नहीं बनती थी, क्योंकि उनके पिता जुआं खेलते और शराब पिया करते थे.

राजनाथ सिंह से मिली हार

जावेद जाफरी की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही. जावेद ने 1989 में ‘हिना’ फेम एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से शादी की, लेकिन महज एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया. इसके बाद जावेद ने 1991 में हबीबा जाफरी से शादी की. साल 2014 में जावेद राजनीति में कदम रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी’ की सदस्यता ग्रहण की. लोकसभा चुनाव में उन्होंने लखनऊ सीट पर भी ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से हार का सामना करना पड़ा था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.