अमिताभ बच्चन के साथ टीवी नहीं देखतीं जया बच्चन, आराध्या को एक पल के लिए अकेला नहीं छोड़तीं ऐश्वर्या

सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अपने घर की कई बातें बताईं.

Published date india.com Updated: April 30, 2018 8:35 AM IST
अमिताभ बच्चन के साथ टीवी नहीं देखतीं जया बच्चन, आराध्या को एक पल के लिए अकेला नहीं छोड़तीं ऐश्वर्या

सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अपने घर के बारे में कई बातें बताईं. उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी बहू एश्वर्या अपनी बेटी और उनकी पोती आराध्या का ख्याल रखती हैं. ऐश अपनी बच्ची को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ती. दरअसल, ये सारी बातें जया बच्चन ने इंडियन एक्सप्रेस के खास कार्यक्रम आइडिया एक्सचेंज में कही. उनसे जब सवाल पूछा गया कि क्या उनकी बहू ऐश्वर्या फुल टाइम एक्ट्रेस जॉब को मिस करती हैं तो जया ने कहा, नहीं. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है. ऐश्वर्या, आराध्या को नहलाने- धुलाने से लेकर उन्हें पढ़ाने तक सारा काम खुद करना चाहती हैं और करती भी हैं.

bachchan1

जया ने कहा, उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी ऐसा ही करती हैं. नए दौर की माताएं अपने बच्चों का ज्यादा ख्याल रखती हैं. पहले तो जब हम खेलते थे. कई बार गिर भी जाते थे लेकिन देखने वाला कोई नहीं होता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. जया ने कहा कि वक्त के साथ कई चीजें भी बदली हैं. अब लोगों में असुरक्षा की भावना पहले से ज्यादा घर कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वो एक ज्वाइंट फैमिली में रहती हैं. इसलिए कोई न कोई हमेशा किसी न किसी के साथ रहता है लेकिन जो महिलाएं एकल परिवारों में रहती हैं उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

abhishek-bachchan-with-aishwarya-and-aaradhya-(1)

जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए कहा कि वे अपने पति के साथ टीवी देखना पसंद नहीं करती क्योंकि अमिताभ ज्यादातर स्पोर्ट्स चैनल देखते हैं. उनके साथ बेटे अभिषेक भी स्पोर्ट्स चैनल देखते हैं. बाप-बेटे दोनों मिलकर इसे एन्जॉय करते हैं. लेकिन उनके लिए स्पोर्ट्स चैनल देखना काफी बोरिंग होता हैं. इसलिए वो दूसरे कमरे में टीवी देखती हैं.

Jaya and Amitabh Bachchan

राजनीति में क्यों नहीं टिक पाए अमिताभ

जया ने बताया कि अमिताभ,  राजनेताओं की तरह नहीं रह सकते हैं और न ही उनकी तरह बोल सकते हैं. जया ने कहा कि अमिताभ बहुत ही निजी जिंदगी जीने वाले इंसान हैं और जब किसी शख्स को सिनेमा और जनता के बीच, दो प्रोफेशन में काम करना पड़ता है तो उसका जीवन सतह पर आ जाता है.जया ने आगे बताया, अमिताभ बच्चन इसे हैंडल नहीं कर पा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने राजनीति से अपने कदम पीछे खींच लिए थे.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.