
Pooja Batra
पत्रकारिता में 17 साल से अधिक का अनुभव. भारतीय विद्या भवन में अध्यापन से करियर की शुरूआत. इसके बाद कई प्रोडेक्शन हाउस में काम किया. एंटरटेनमेंट, सक्सेस स्टोरीज़ प्रोग्राम. ग्राफिक्स. ... और पढ़ें
अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन को पैपराजी का बिहेवियर बिल्कुल पसंद नहीं आता. कई इवेंट्स में उन्हें पैपराजी को खरी-खोटी सुनाते देखा गया है. लेकिन इस बार तो ये नाराज़गी इस हद तक बढ़ गई कि उन्हें अपने दिल की बात लोगों के सामने उड़ेल कर रख दी. एक इंटरव्यू में जया ने कहा कि मीडिया से मेरे बहुत अच्छा रिश्ता है. लेकिन पैपराजी से ज़ीरो. अभिनेत्री ने ‘पैप्स’ की तुलना ‘चूहों’ से कर दी है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. अब इस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने जया बच्चन को घमंडी कह दिया है.
अशोक पंडित ने क्या कहा?
जया के इस बयान पर फिल्ममेकर और सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जया को घमंडी करार दे दिया. उन्होंने कहा कि जया का ये बयान घमंडी अमीरों वाली सोच का दिखाता है. कुछ पैपराजी की कवरेज की आलोचना करना तो समझ आता है लेकिन पूरे प्रोफेशन को नीचा दिखाना उन जैसी सीनियर को शोभा नहीं देता है. पैपराजी मेहनत से अपना काम करते हैं, ये उनका पेशा है.” पंडित ने कहा कि जया जैसी पब्लिक फिगर को जनता का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें पैपराजी कल्चर पर इतनी ही आपत्ति है तो पहले आत्मचिंतन करें. बजाय इसके कि इस तरह से नाराज़गी दिखाएं.
जया बच्चन के किस बयान पर मचा है बवाल?
दरअसल, जया बच्चन को कभी भी पैपराजी कल्चर पसंद नहीं आया. कई इवेंट्स में उन्होंने अपनी नाराज़गी को जाहिर भी किया लेकिन इस बार तो उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया जिसके बाद उनका ये बयान सोशल मीडिया पर बहस का हिस्सा बन गया. जया ने कहा कि मेरा मीडिया से बहुत अच्छा रिश्ता रहा है. मेरे पिता भी पत्रकार थे. लेकिन ये पैपराजी जो गंदे-तंग कपड़े पहनकर हर जगह घुस आते हैं. इनसे मेरा रिश्ता ज़ीरे है. क्या इन्होंने कोई ट्रेनिंग ली है? ये चूहे जैसे हैं!” जया ने ये भी कहा कि कुछ सेलेब्स एयरपोर्ट पर खुद पैपराजी को उनका फोटो निकालने के लिए इनवाइट करते हैं. ऐसी पब्लिसिटी किस काम की?
सोशल मीडिया पर मचा है हंगामा
जया बच्चन का ये बयान वायरल होते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. एक यूज़र ने लिखा- ‘घमंडी’ और ‘बिगड़ैल. वहीं कुछ ने लिखा- बिग बी की वजह से चुप हैं, वरना. किसी एक ने कमेंट करते हुए लिखा- “पपराजी को चूहा कहना? खुद को क्या समझती हैं?” बता दें, इससे पहले भी कई बार जया पैपराजी को उनकी फोटो निकालने पर हड़का चुकी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.