जया बच्चन पपराजी पर क्यों चिल्लाती हैं? रेखा बिना बताएं घर चली आती हैं, नीतू कपूर का खुलासा

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नीतू कपूर ने कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि आखिर जया बच्चन पपराजी पर गुस्सा क्यों करती हैं. नीतू ने रेखा और अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की.

Published date india.com Published: January 11, 2024 2:10 PM IST
Jaya Bachchan shout at paparazzi Rekha come home without inform reveals neetu kapoor in Koffee With Karan
Jaya Bachchan shout at paparazzi Rekha come home without inform reveals neetu kapoor in Koffee With Karan

Neetu Kapoor in Koffee With Karan: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण (Karan Johar Chat Show Koffee With Karan)  के लेटेस्ट एपिसोड में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) हाल ही में पहुंचे, जहां दोनों ने खूब मस्ती की और निजी लाइफ के बारे में कई खुलासे भी किए. इस शो में नीतू से जब जया बच्चन के बारे में सवाल किया गया कि वे पपराजी पर इतना ज्यादा भड़कती हैं आपका क्या कहना है. इस पर नीतू ने कहा कि देखिए वो ऐसा जानबूझकर करती हैं. शायद उन लोगों की मिली भगत होती है. बाद में वो इन चीजों को लेकर चटकारे लेती हैं. मजे लेती हैं. इसके बाद करण ने उनकी और रेखा के बीच दोस्ती (Rekha And Neetu Kapoor Friendship) को लेकर बात की. नीतू ने कहा- मैं नहीं जानती कि इसकी शुरूआत कैसे हुई. रेखा बहुत ही मिलनसार हैं. वो बहुत प्यारी और गर्मजोशी से भरी हुई हैं. वह बिना बताए घर चली आती हैं. उन्हें मिमिक्री करना भी बहुत अच्छे से आती हैं. ज़ीनत भी नीतू की इस बात से सहमति जताती हैं.

हेमा मालिनी से दोस्ती

इसी बीच नीतू ने हेमा मालिनी से भी अपनी मुलाकात को याद किया. एक्ट्रेस ने बताया इस मुलाकात के दौरान रिद्धिमा और रणबीर कपूर भी उनके साथ थे. दोनों ने इस मुलाकात में अपने बच्चों के करियर की बात की. हालांकि उस वक्त बच्चे छोटे थे. हेमा मालिनी ने बताया कि उनकी बेटियां एक्ट्रेस बनना चाहती हैं. नीतू ने हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए बताया कि वे स्पष्टवादी और प्योर हैं.

आलिया से लड़ाई

कॉफी विद करण शो में नीतू ने अपनी बहू आलिया के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा होता है. उन्होंने बताया कि उनकी पोती राहा कपूर अब एक साल की हो चुकी है इसलिए मैं उनकी हाउस हेल्प से बोलती हूं कि उसे सिखाओ वो सबसे पहले पापा बोले- वहीं उनकी समधन हाउस हेल्प को समझाती है कि राहा को सिखाओ वो सबसे पहले मम्मी बोले. एक दिन जब वो घर जाती हैं तो आलिया उन्हें बताती हैं बाई द वे राहा ने सबसे पहले मम्मी बोला है. मैंने कहा कि नहीं राहा ने सबसे पहले मम बोला है. बस यही नोक-झोंक हम लोगों में चलती रहती है.

जया बच्चन की क्यों होती है पपराजी से किचकिच?

सोशल मीडिया पर कई ऐसा वीडियो वायरल होते रहे हैं जिनमें जया बच्चन पपराजी पर चिल्लाती, उन्हें झिड़कती नज़र आई हैं. जब उनसे एक इस बारे में सवाल किया तो जया ने बताया कि वे फोटो खिंचवाते वक्त असहज हो जाती हैं. उन्हें सबके सामने पोज़ेज़ देना कम्फर्टेबल नहीं लगता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.