जया बच्चन की बहन को लाइमलाइट में रहना नहीं है पसंद, जीजा अमिताभ बच्चन की तारीफ करते नहीं थकतीं

Jaya Bachchan Sister Rita Verma- मशहूर फिल्म अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य जया भादुड़ी की बहन को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है.

Published date india.com Published: August 9, 2021 6:29 PM IST
jaya bachchan sister rita verma like to be in limelight praising brother-in-law amitabh bachchan
jaya bachchan sister rita verma

Jaya Bachchan Sister Rita Verma- मशहूर फिल्म अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य जया (भादुड़ी) बच्चन मनोरंजन-जगत की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं. पत्रकार तरुण कुमार भादुड़ी की तीन बेटियों में जया सबसे बड़ी हैं. जया की दो छोटी बहनें हैं- नीता और रीता भादुड़ी. रीता भादुड़ी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. जया के बहनोई भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं.

राजीव वर्मा रीता भादुड़ी ने लव मैरिज की. दोनों भोपाल में साथ थियेटर देखने जाया करते थे. एक इंटरव्यू में रीता ने अपने जीजा अमिताभ बच्चन की काफी तारीफ की थी. रीता ने कहा था कि बिग बी काफी नरम स्वभाव के हैं. वहीं दीदी यानी जया बच्चन थोड़ी कठोर हैं.

View this post on Instagram

A post shared by S (@shwetabachchan)

बता दें, सत्तर के दशक में दर्शकों ने जया की सादगी को खूब सराहा और उनके ग्लैमरस अवतार को नकार दिया। जया ने ‘जवानी दीवानी’, ‘अनामिका’, ‘कोरा कागज’, ‘कोशिश’, ‘पिया का घर’, ‘बावर्ची’, ‘गाय और गौरी’, ‘मन का आंगन’, ‘नौकर’, ‘नया दिन-नई रात’, ‘परिचय’, ‘फागुन’, ‘समाधि’, ‘शोर’ जैसी सात्विक मानी जाने वाली फिल्मों में भी काम किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.