बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस, राज्यसभा की सांसद और बच्चन परिवार की सदस्य जया बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों में छाई होती हैं। एक बार फिर जया स्रुखियों में हैं इस बार उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो कतई उन्हें या बच्चन परिवार को शोभा नहीं देता है। दरअसल जया बच्चन ने एक कॉलेज के प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। जहाँ स्टूडेंट ने उनकी तस्वीरें निकाली तो जया का बीपी हाई हो गया और फिर जया ने ऐसा कुछ कहा की बच्चों की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई। वहीँ किसीने जया का वीडियो बना दिया और यह वीडियो अब वायरल हो गया है।
महानायक बिग बी की पत्नी जया बच्चन को बहुत जल्द गुस्सा आता है यह बात आम है। कई बार जया अपने गुस्से को लेकर सुर्ख़ियों में आ चुकी हैं। मुंबई के एक कॉलेज के छात्रों को भी अब इस बात का अनुभव हो गया है। कॉलेज में एक शिक्षिका जया बच्चन का इंटरव्यू ले रही थीं। तभी छात्र जया की फ़ोटोज़ लेने लगे। पर जया को आँखों में फ़्लैश की वजह दिक्कत हो रही थी तो उन्होंने छात्रों को जमकर डांट फटकार लगाईं।यह भी पढ़ें: रेखा के अलावा अपने से 16 साल छोटी इस एक्ट्रेस को भी दीवानों की तरह चाहते थे अमिताभ बच्चन, भरी महफ़िल में किया हटा स्मूच
कॉलेज की शिक्षिका और छात्र जया की इस डांट से सकपका गए होंगे इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती। कोई छात्र तो वीडियो में नहीं दिख रहा लेकिन जो शिक्षिका जया का इंटरव्यू कर रही थीं उन्हें यह कतई अच्छा नहीं लगा ऐसा उनके चेहरे के हाव भाव से प्रतीत होता है।
Add India.com as a Preferred Source
खैर, सेलेब्रिटी कोई भी हो और कहीं भी जाते हैं तो उनकी तस्वीरें तो निकाली ही जाती हैं पर कोई सेलेब्रिटी इस तरह से किसी को शायद ही डांटा हो। छात्रों को कभी कोई स्टार इस तरह से बात नहीं करता जैसे जया ने की है। खासकर जया जिस परिवार से जुडी हैं उस परिवार के लोग तो लोगों का सम्मान करने में सबसे आगे होते हैं। ऐसे में छात्रों के प्रति जया का यह तीखा रवैया उन्हें शोभा नहीं देता है।
जया का छात्रों को खरी-खोटी सुनानेवाला विलर वीडियो आप भी देखिए और इस बारे में आपकी राय हमें ज़रूर बताइए।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.