तीन बच्चों के पिता से की थी जया प्रदा ने शादी, नहीं मिला पत्नी-मां बनने का सुख, लोगों ने मारे 'दूसरी औरत' के ताने!

Jaya Prada Unknown Facts on her Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनेता बनीं जया प्रदा ने प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा से लव मैरिज की थी.

Published date india.com Published: April 3, 2023 9:29 AM IST
Jaya prada unknown facts on her birthday she married the father of three children shrikant nahata people taunted the other woman
Jaya prada unknown facts on her birthday

Jaya Prada Unknown Fact on her Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनेता बनीं जया प्रदा (Jaya Prada) किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाओं से हर किसी का दिल जीत लिया. अपने ज़माने की इस एक्ट्रेस का पूरा नाम ललिता राज मुद्रा है. 3 अप्रैल, 1962 को जया प्रदा (Jaya Prada Birthday) का जन्म आंध्रप्रदेश के मीडिल क्लास फैमिली में हुआ था. जया ने अपना पढ़ाई भी वहीं से पूरी की. जया प्रदा ने 14 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था. फिल्म सरगम से जया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म जबरदस्त हिट हुई जिसके बाद जया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. राजनीति में अभी आने के बाद सफलता ने उनके कदम चूमें, वर्तमान में जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सम्माननीय सदस्य हैं.

विवादों भरा रहा निजी जीवन
जया प्रदा ने अपने करियर के पीक पर एक ऐसा फैसला लिया जिसने जिंदगी भर के लिए उनकी जिंदगी बदलकर रख दी. फिल्म निर्माता श्रीकांत नहाटा से 1986 में शादी करने के बाद जया प्रदा विवादों से घिर गईं. नहाटा पहले से ही तीन बच्चों के पिता थे और पहली पत्नी से तलाक लिए बिना उन्होंने जया से शादी की थी. जया ने प्यार में शादी तो कर ली लेकिन श्रीकांत नहाटा ने कभी उन्हें पत्नी और मां बनने का सुख नहीं दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें दूसरी औरत तक कहा जाने लगा. जया मां बनना चाहती थीं जबकि नहाटा बच्चा नहीं चाहते थे. अंत में दोनों अलग हो गए, कहा जाता है कि उन्होंन अपनी बहन के बच्चे को गोद ले लिया था.

एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं श्रीदेवी-जया प्रदा
बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्रियों के रिश्तों में खटास आम बात है, लेकिन जया प्रदा और श्रीदेवी ने 8 फिल्में साथ करने के बाद भी एक-दूसरे से बात नहीं की. इसकी एक वजय अभिनेत्रियों के बीच कॉम्पिटिशन को बताया जाता है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक फिल्म में होने के बावजूद दोनों अलग-अलग कोने में बैठा करती थीं. एक दिन राजेश खन्ना और जितेंद्र ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया था लेकिन फिर भी वो अलग-अलग कोने में बैठी रहीं थीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.