जयललिता बर्थडे: जयललिता के दीवाने थे सुपरस्टार एमजीआर, हिरोइन से मुख्यमंत्री बनने का ऐसा रहा है सफर

Jayalalithaa Birth Anniversary: जयललिता के अफेयर्स के किस्‍से एमजीआर के साथ खूब हुए और वह अक्‍सर एमजीआर को अपना मेंटर कहती थीं.

Published: February 24, 2023, 7:29 AM IST

जयललिता बर्थडे:  दक्षिण भारत में खासकर तमिलनाडु के लोगों के बीच भगवान की तरह पूजी जाने वाली जयललिता एक वक्त तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सुपर स्टार थीं. उन्होंने बॉलीवुड में धर्मेंद्र के साथ भी एक फिल्म में काम किया था. अभिनय से राजनीति में आने वाली जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, उन्हें आम जनता का इतना प्यार मिला कि वह तमिलनाडु के लोग उन्हें ‘अम्मा’ यानी मां कहकर पुकारने लगे. जयललिता की जिंदगी हमेशा से लोगों के लिए चर्चा का विषय रही और उनके जाने के बाद भी लोग इस बारे में बात करते हैं. 70 एमएम के पर्दे पर उन्‍होंने जितना जलवा बिखेरा, राजनीति में भी उसे कायम रखा. ऐसे में आज जयललिता के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.

15 साल की उम्र से शुरू किया काम

जयललिता का जन्म एक तमिल परिवार में 24 फरवरी, 1948 में हुआ और वो कर्नाटक के मेलुरकोट गांव में पैदा हुई. मैसूर में संध्या और जयरामन दंपति के ब्राह्मण परिवार में जन्मीं जयललिता की शिक्षा चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल में हुई. जयललिता महज 2 साल की थी जब उनके पिता का निधन हो गया और उनकी मां जयललिता को साथ लेकर बेंगलुरू चली गई थीं जहां उनके माता-पिता रहते थे. बाद में उनकी मां ने तमिल सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया. 15 साल की उम्र में तो उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में अभिनेत्री का काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्मों का रूख किया. दिलचस्प ये है कि जयललिता उस दौर की पहली ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने स्कर्ट पहन कर भूमिका की जिसे उस दौर में बड़ी बात माना गया.

एमजीआर के साथ रहा अफेयर

जयललिता के अफेयर्स के किस्‍से एमजीआर के साथ खूब हुए और वह अक्‍सर एमजीआर को अपना मेंटर कहती थीं. वह दक्षिण भारत के सुपरहिट हीरो थे और राज्‍य में उन्‍हें भगवान का दर्जा मिला हुआ था. जयललिता और एमजीआर के बीच में उम्र का फासला भी हैरान करने वाला था. जहां एमजीआर 42 साल के थे वहीं जयललिता उस दौरान महज 16 साल की थी, लेकिन दोनों की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रह थी और यही से दोनों का रिश्ता एक नई कहानी कहने लगा था और दोनों ने साथ में 28 हिट फिल्में दीं थी.

जयललिता का राजनीतिक सफर

अभिनेत्री जयललिता का फिल्मों से राजनीति में लाने वाले एमजी रामचंद्रन थे. कहा जाता है कि एमजीआर और जयललिता एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उन्होंने न तो शादी की और न ही अपने रिश्ते को जाहिर किया. एमजी रामचंद्रन के साथ जयललिता 1982 में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) की सदस्य बन गईं. यहां से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई. साल 1984 से 1989 तक जयललिता तमिलनाडु से राज्यसभा की सदस्य भी रहीं. एमजीआर के निधन के बाद एआईएडीएमके पार्टी की जिम्मेदारी जयललिता पर आ गईं। बाद में वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.