'मेकर्स ने हाथ-पैर जोड़े…'फिर भी जानें क्यों दया भाभी ने नहीं की तारक मेहता में वापसी, अब जेनिफर मिस्त्री ने बताया सच

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूर्व अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने 2023 में शो छोड़ दिया और अब उन्होंने दया भाभी यानि की दिशा वकानी को लेकर अपनी बात रखी है

Published date india.com Updated: July 29, 2025 10:02 AM IST
'मेकर्स ने हाथ-पैर जोड़े…'फिर भी जानें क्यों दया भाभी ने नहीं की तारक मेहता में वापसी, अब जेनिफर मिस्त्री ने बताया सच

Jennifer Mistry On Daya Bhabhhi Exit From TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी की वापसी इस समय सबसे ज़्यादा चर्चा में है. हालाेकि, इस पर कोई अपडेट नहीं आया है, और अब शो में रोशन का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दिशा उर्फ़ दयाबेन के शो छोड़ने पर बात की है और बताया है कि मेकर्स ने उनसे वापसी के लिए बहुत मिन्नतें की थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

इतने हाथ पैर जोड़े थे. लेकिन वो नहीं आई

पिंकविला से बातचीत में जेनिफर ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने असित और उनकी टीम से विनती की थी कि वह उन्हें रिप्लेस न करें, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी और अब जब वे दिशा को वापस लौटने के लिए कह रहे हैं तो वह नहीं आ रही हैं. ‘मैं हाथ पैर जोड़ रही थी मेरी गर्भावस्था के समय की मुझे वापसी आना है. लोग दिशा के सामने हाथ जोड़ी जोड़ रहे थे, इन्होंने इतने समय तक उसक सामने हाथ-पैर जोड़े ते. दिशा की डिलीवरी के बाद, सब कुछ के बाद, इतने हाथ पैर जोड़े थे. लेकिन वो नहीं आई.

दिशा वकानी काफी निजी इंसान हैं

यह पूछे जाने पर कि क्या सेट का माहौल टॉक्सिक है और क्या इसी वजह से दिशा ने शो से दूरी बनाई तो इस पर जेनिफर ने खुलासा किया, ‘उसको सीढ़ी चढ़ना माना था तो उसके लिए स्ट्रेचर जैसा था, उसे बिठा के ऊपर ले जाते थे. क्योंकि ऊपर शूट करना रहता था किसी एक इंटीरियर में . जेनिफर ने यह भी कहा कि दिशा वकानी काफी निजी इंसान हैं, इसलिए अगर निर्माताओं के साथ उनकी कोई असहमति होती, तो उन्हें पता नहीं चलता.

17 सालों से लगातार चल रहा है शो

मिस्त्री ने बताया कि दिशा हमेशा से शादी करना, बच्चे पैदा करना और अपने परिवार के साथ घर पर रहना चाहती थीं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है. लाँकि, पिछले कुछ वर्षों में, कई अभिनेताओं ने शो छोड़ दिया है। इनमें दिशा वकानी, झील मेहता, भाव्या गांधी, राज अनादकट, पलक सिंधवानी, गुरुचरण सिंह सोढ़ी और नेहा मेहता शामिल हैं – ये सभी अब TMKOC का हिस्सा नहीं हैं

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.