जेनिफर विंगेट ने अपने अंदाज से फिर जीता लोगों का दिल, बोलीं- बेताब हू्ं...

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने कहा-मैं और इंतजार नहीं कर सकती इसलिए अब खुद को संभाल लीजिए.

Updated: September 26, 2019, 3:57 PM IST

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट, जिन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘बेहद’ में अपने नकारात्मक किरदार माया से दर्शकों का दिल जीत लिया था, वह इसके सेकंड सीजन के साथ फिर और भी जोरदार तरीके से लौटने की तैयारी कर रही हैं. शो के प्रोमो के लिए उन्होंने हाल ही में एक एरियल एक्ट भी किया. उन्होंने कहा, “प्रोमो शूट के लिए हमने एक एरियल एक्ट के साथ शुरुआत की है जिसके रिहर्सल में मुझे बहुत मजा आया. मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि यह स्क्रीन पर कैसा दिखेगा. माया के किरदार को दोबारा निभाने का मैं और इंतजार नहीं कर सकती इसलिए अब खुद को संभाल लीजिए.”

बाथटब में किताब पढ़ने लगी kardashian, यूजर्स ने कहा- अनपढ़

इस किरदार को फिर से निभाने के लिए जेनिफर उत्साहित तो हैं, लेकिन वह थोड़ी सी घबराई हुई भी हैं.

View this post on Instagram

I spy with my little eye, a whole lot of love and happiness with it.

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on

मलाइका अरोड़ा ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मचाया गदर, अर्जुन कपूर से भी रहा नहीं गया और….

उन्होंने कहा, “माया एक बार फिर? लेकिन क्या हम तैयार हैं? मैं एक्टसाइटेड हूं और नर्वस भी हूं क्योंकि शो को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. यह शो दोबारा और भी अधिक गहनता के साथ वापस आ रहा है और मैं अपने व्यूअर्स को इस बात का भरोसा दिला सकती हूं कि यह सीजन और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है. माया का हद फिर से ऐसी बाधाओं को तोड़ने जा रहा है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते.”

View this post on Instagram

Killer kind of coy. #thegoodkind

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on

पहले सीजन में कुशाल टंडन लीड रोल में थे, लेकिन इस बार शिविन नारंग, जेनिफर के विपरीत नजर आएंगे.

‘बेहद 2’ का प्रसारण सोनी टीवी पर होगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.