By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Jewelry Designer Farah Khan Ali Corona Test Came Negative Doctors Advised To Stay In Quarantine
ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव, अब मिली यह काम करने की सलाह
सुजैन खान की बहन फराह ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना टेस्ट के सभी रिपोर्ट्स नेगेटिव पाए गए हैं.
नई दिल्ली: फेमस ज्वेलरी डिजाइनर और सुजैन खान की बहन फराह खान अली का कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं. लेकिन उन्हें 29 अप्रैल तक सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. इस हफ्ते की शुरुआत में फराह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि उनके घर का कोई एक स्टाफ मेंबर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिसके चलते अब उनके परिवार के हर एक सदस्य को यह टेस्ट करवाना पड़ेगा और सावधानी के तौर पर सभी आइसोलेशन में रहेंगे.
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की साली यानी सुजैन खान की बहन फराह ने अब ट्वीट कर बताया, “सभी नेगेटिव पाए गए हैं. हैशटैगकोविडटेस्टिंग.” मशहूर सेलेब्रिटी ज्वेलरी डिजाइनर फराह ने आगे यह भी लिखा, “टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद हम 29 अप्रैल तक क्वारंटाइन में रहेंगे. आप सभी सुरक्षित रहें और घर पर रहें. यह वक्त भी गुजर जाएगा.”
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 12759 हो गई है. अब तक 420 लोगों की मौत हो चुकी हैं. अब तक 1515 लोग ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस के जरिए बताया कि देश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 43 लोगों की मौत हुई है. मंत्रालय ने बताया कि कोराना संक्रमित मरीजों के उपचार के बाद स्वस्थ होने की दर 12.02 प्रतिशत है. आईसीएमआर (ICMR) के अनुसार अब तक देश में कोरोना के 290401 टेस्ट किए जा चुके हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें