आज शुक्रवार है यानी हफ्ते का वो दिन जिसका इंतज़ार बॉलीवुड फैन्स बेसब्री से करते हैं. आज के दिन ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में रिलीज़ होती है. हर बार की तरह ये शुक्रवार भी कुछ ऐसी फिल्में लेकर तैयार है जो थोड़ी अलग लेकिन दिलचस्प लग रहीं हैं. इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही है ऋचा चड्ढा और कल्कि कोचलिन की फिल्म ‘जिया और जिया’ और मनोज बाजपाई की फिल्म ‘रुख’. ये दोनों ही स्मॉल बजट फिल्में हैं और इनके साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है और इसीलिए दोनों फिल्मों के पास कमाई करने का अच्छा मौका है. फिल्म देखने से पहले जान लें इन फिल्मों के बारे में.
जिया और जिया
जिया और जिया महिला केन्द्रित फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार निभाया है कल्कि कोचलिन और रिचा चड्ढा ने. फिल्म में दोनों एक्ट्रेस का नाम जिया है लेकिन दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं. नाम के अलावा दोनों में कुछ भी नहीं मिला. एक ट्रिप के दौरान उनकी मुलाकात होती है और दोनों एक-दूसरे में अपना साथी ढूंढ लेती हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है होवार्ड रोजमेयर ने.
रुख
Add India.com as a Preferred Source
मनोज बाजपाई की फिल्म ‘रुख’ एक 18 साल के लड़के की कहानी है जो बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है. उसके परिवार में चल रहे विवाद का उसे अता-पता नहीं रहता. उसकी ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल जाती है जब उसे पता चलता है कि एक कार एक्सीडेंट में उसके पिता की मृत्य हो गयी है. धीरे-धीरे उसे कुछ ऐसी बातें भी पता चलने लगती है जिस वजह से उसे पिता का एक्सीडेंट एक मर्डर लगने लगता है. फिल्म को डायरेक्ट किया है अतानु मुख़र्जी ने.
अब फिल्म के बारे में ये बातें जानकार आप खुद ही तय करें कि आपको कौन सी फिल्म देखनी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.