Panchayat के 'सचिव जी' नहीं बनना चाहते थे जितेंद्र कुमार, कहानी से दुखी होकर कर दिया था रिजेक्ट

'पंचायत' सीरीज में सचिव जी उर्फ अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार ये किरदार नहीं करना चाहते थे.

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Updated: May 5, 2025, 1:27 PM IST

पंचायत सीरीज इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय मना हुआ है और इसका चौथा सीजन भी आने को तैया है. गांव के जीवन और पंचायत कार्यालय पर बनी ये खट्टी-मीठी कहानी ने हर किसी के दिल में अपनी जगह बना ली है. इस शो के हर किरादर को खासा पसदं किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो के सजिव जी यानि की अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआत में वह इसकी कहानी को लेकर खुश नहीं थे. आइए जानते हैं वो इसे करने को कैसे तैयार हो गए.

पंचायत करने को तैयार नहीं थे सजिव जी

जीतेंद्र कुमार ने हाल ही में बताया कि शुरू में इस विचार से सहमत नहीं थे, उन्हें लगा कि पंचायत अमेरिका के शो द ऑफिस जैसा होगा और उन्हें यकीन नहीं था कि यह उनके लिए सही है या नहीं और उन्हें शायद ही पता था कि उनका किरदार ओटीटी स्पेस में सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक बन जाएगा. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत में अभिषेक त्रिपाठी की मुख्य भूमिका निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने खुलासा किया कि शुरू में उनका इस सीरीज का हिस्सा बनने का इरादा नहीं था.

किरदार निभाने को लेकर सहमत नहीं थे

जितेंद्र कुमार का कहना है कि शुरुआत में वह सचिव जी का किरदार निभाने को लेकर सहमत नहीं थे क्योंकि उन्हें कभी नहीं लगा था कि उन्हें इस शो में कास्ट किया जाएगा. क्योंकि मूल अवधारणा पंचायत कार्यालय के इर्द-गिर्द केंद्रित थी, जो अमेरिकी श्रृंखला द ऑफिस के समान थी, जिसमें कुछ आंतरिक पात्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया था. काफी रिसर्च और लोकेशन की जांच के बाद उन्हें एहसास हुआ कि ये सिर्फ पंचायत कार्यालय या फुलेरा तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसका विस्तार हो सकता है.

अपने किरदार को लेकर घबराया हुआ था

जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत में उनकी भागीदारी तब शुरू हुई जब टीम को पंचायत सचिव की जरूरत थी, उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें पंचायत सचिव अभिषेक की भूमिका की पेशकश की गई थी जो शो के साथ उनके सफर की शुरुआत थी. सेट पर अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, जितेन्द्र ने माना कि वह काफी घबराये हुए थे, उन्हें यकीन नहीं था कि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक हो रहा है या नहीं.

TVF की टीम ने मुझे शांत करवाया

जितेंद्र कुमार ने याद किया कि उन्हें इस बात को लेकर अनिश्चितता थी कि शो का व्यंग लोगों को समझ आएगा या नहीं और उन्होंने स्वीकार किया कि वे चिंतित थे और सही संतुलन खोजने के लिए संघर्ष कर रहे थे. हालांकि, TVF की टीम उन्हें आश्वस्त किया कि वे सही रास्ते पर हैं और उन्होंने साझा किया कि उन्होंने उन्हें शो के लेखक चंदन कुमार के मार्गदर्शन रखा और सब सही हो गया. वहीं पंचायत सीजन 4 की बात करें तो ये जुलाई में प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.