महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल, बाबा महाकाल से लिया आशीर्वाद Watch Video

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीवार्द लिया.

Published date india.com Updated: July 27, 2023 10:02 PM IST
Jubin Nautiyal ujjain mahakaleshwar visit temple puja in nandi hall watch Baba Mahakaal Watch Video
Jubin Nautiyal ujjain mahakaleshwar visit temple

मध्यप्रदेश  के महाकालेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में लोग महाकाल के दर्शन करने आते हैं. कोई सेलिब्रेटी हो या फिर आम आदमी महाकाल के दर्शन करने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है. इसी बीच मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल भी महाकाल नगरी पहुंचे. पूजा करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है हर रोज बड़ी संख्या में दर्शनार्थी बाबा के दर्शन को मंदिर पहुंच रहे हैं क्योंकि सावन का महीना है तो संख्या कई गुना अधिक बढ़ गई है इसी क्रम में वीआईपी वीवीआईपी भी शामिल है सावन माह में आज गुरुवार को जुबिन नौटियाल जो की प्रसिद्ध गायक कलाकार हैं दर्शन करने पहुंचे. देखें वीडियो

बता दें, जुबिन नौटियाल अपनी आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. इनका जन्म उत्तराखंड में हुआ. इस मुकाम तक जुबिन के लिए पहुंच पाना इतना आसान नहीं था. कई बार उन्हें रिजेक्ट किया गया. लेकिन फिल्म सोनाली केबल ने उनकी किस्मत का ताला खोला. जुबिन अपनी सफलता का श्रेय ए.आर रहमान को भी देते हैं. वे एक रिएलिटी शो में गए थे जहां रहमान जज थे. उन्होंने जुबिन को सलाह दी थी कि इस इंडस्ट्री में देर-सवेर ही सही लेकिन टेलेंट की पहचान हमेशा होती है. इसलिए धेर्य रखें और अपनी आवाज़ को और निखारते रहें.

जुबिन नौटियाल के बारे में एक दिलचस्प बात कम ही लोग जानते होंगे कि उन्हें सैलून जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है. वे अपने बाल खुद ही काटते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.