यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल इंडिया की फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड : फॉलेन किंगडम’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताहांत में 54.87 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म ने अपने 2015 के प्री-क्वेल ‘जुरासिक वर्ल्ड’ द्वारा बनाया रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. ‘जुरासिक वर्ल्ड’ ने पहले सप्ताहांत में 48.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘जुरासिक वर्ल्ड : फॉलेन किंगडम’ देश में किसी विदेशी फिल्म द्वारा पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है.
Squad goals. @JurassicWorld #FallenKingdom tickets are available now! https://t.co/roFCJuX38r pic.twitter.com/f4b3KgfY5j
— Jurassic World (@JurassicWorld) June 13, 2018
यह फिल्म भारत में चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में 7 जून को 1900 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज की गई थी. जे.ए. बायोना की इस फिल्म में क्रिस प्रैट और ब्राइस डालेस हॉवर्ड क्रमश: ओवेन और क्लेयर के रूप में हैं. जब द्वीप के निष्क्रिय ज्वालामुखी में गर्जन शुरू होता है, ओवेन (क्रिस प्रैट) और क्लेयर (ब्राइस ड़ालेस हावर्ड) विलुप्त होते और शेष डायनासोर को बचाने के अभियान पर निकल पड़ते हैं.
The park is gone. #JurassicWorld #FallenKingdom | Repost via @jurassicworld
A post shared by Universal Pictures (@universalpictures) on
प्रैट और हावर्ड के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर स्टीवन स्पीलबर्ग और कॉलिन ट्रेवोरो इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं. डाइनोसॉर के साथ एक अलग कहानी ने हमें हमेशा आकर्षित किया, लेकिन पांचवें पार्ट तक आते-आते ऐसा लगता है कि फिल्म जबरदस्ती आगे बढ़ रही है. ‘जुरासिक वर्ल्डः फॉलन किंगडम’ को देखने के बाद तो यही लगता है कि इस फिल्म के डायनासोर दर्शकों में रोमांच पैदा नही करते.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.