EnglishHindi

रोंगटे खड़े कर देगा 'जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम' का ये ट्रेलर

फिल्म के प्रोड्यूसर स्टीवन स्पिलबर्ग हैं

Updated: February 5, 2018, 4:17 PM IST

जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर स्टीवन स्पिलबर्ग हैं. ट्रेलर की शुरूआत एक ऐसे लावा आईलेंड से होता है जहां ढेरों डाइनोसॉर हैं. अपनी जान को खतरे में डालकर उन्हें बचाने के लिए क्रिस प्रैट अपनी टीम के साथ वहां पहुंचते हैं. जहां जाकर वह मुसीबत में फंस जाते हैं. ट्रेलर के अंत में वह और उनकी टीम डाइनोसॉर से भागते हुए नजर आते हैं. फिल्म भारत में 22 जून 2018 को रिलीज होगी जबकि यह अमेरिका से दो हफ्ते पहले रिलीज हो रही है.

बता दें कि जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम को जे.ए. बेयोन ने डायरेक्ट किया है. वहीं इसमें जेफ गोल्डब्लम, क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैलकम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

फिल्म के पहले पार्ट ‘जुरासिक वर्ल्ड’ में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भी नजर आए थे. इस सीरीज की पहली फिल्म को कोलिन ट्रेवेरो ने डायरेक्ट किया था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.