Kaala: रजनीकांत के सीटीमार डायलॉग, 'धारावी' को दिलाएंगे इंसाफ

रजनीकांत अपनी सुपस्टार छवि को अपनी नई फिल्म 'काला' में एक बार फिर भुनाते नजर आ रहे हैं.

Published date india.com Updated: May 31, 2018 7:24 AM IST
Kaala: रजनीकांत के सीटीमार डायलॉग, 'धारावी' को दिलाएंगे इंसाफ

रजनीकांत अपनी सुपस्टार छवि को अपनी नई फिल्म ‘काला’ में एक बार फिर भुनाते नजर आ रहे हैं. ‘काला’ का ट्रेलर साबित करता है कि रजनीकांत नेतागिरी को लेकर सच में गंभीर हैं.फिल्म में वह धरती के बेटे हैं, जो किसानों को प्रताड़ित करने वाले लोगों के खिलाफ आवाज उठाते हैं.वह जमींदार की भूमिका निभा रहे नाना पाटेकर का विरोध करते हैं, जिन्हें ट्रेलर में देखकर स्पष्ट हो जाता है कि वह नायक के सबसे बड़े दुश्मन हैं.फिल्म में रजनीकांत धोती पहने बिना फिल्म ‘लगान’ में आमिर खान के किरदार की तरह किसानों के नायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं और ट्रेलर से लगता है कि सिर्फ उनमें नाना पाटेकर से भिड़ने का दमखम है.

ट्रेलर में नाना प्रभावी नजर आ रहे हैं, तो हम अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार रजनीकांत का अपनी हीरोगिरी से खलनायक से मुकाबला करना इतना आसान नहीं होगा.नाना अच्छी तरह से तमिल बोलते नजर आ रहे हैं. इसमें रजनीकांत नाना से कहते नजर आ रहे हैं, “तुम्हारे लिए जमीन ताकत है.हमारे लिए (जनता के लिए) यह जीवन है.”फिल्म में रजनीकांत की पत्नी की भूमिका में ईश्वरी राव हैं.रजनी इसमें पत्नीव्रता पति नजर आ रहे हैं, लेकिन वह अन्य महिला (हुमा कुरैशी द्वारा निभाए गए किरदार) में भी दिलचस्पी लेते दिखाई दे रहे हैं. रजनीकांत हर किरदार को बेहतर निभा सकते हैं.वह ऐसे नायक हैं, जिसका भारतीय सिनेमा हकदार है.

कर्नाटक में बैन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने इस फिल्म को अपने राज्य में रिलीज करने से मना कर दिया है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो केएफसीसी ने यह फैसला रजनीकांत के एक बयान के बाद किया है. रजनीकांत ने एक बयान में कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के कावेरी नदी के हिस्से को छोड़ने की बात कही थी.उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रजनीकांत को कर्नाटक आने का न्योता देकर वहां की स्थिति का जायजा लेने को कहा था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि रजनीकांत यहां कि स्थिति देख अपना फैसला जरुर बदल लेंगे.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.