EnglishHindi

Kabzaa : किच्चा सुदीप की 'कब्जा' का ट्रेलर देख लोगों को याद आई KGF, अमिताभ बच्चन ने भी किया शेयर

Kabzaa Trailer : 'कब्जा' का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे 'बिग बी' अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.

Edited By: Akarsh Shukla
Published: March 5, 2023, 1:55 PM IST

Kabzaa Trailer : साउथ फिल्मों को लेकर अब बॉलीवुड एक्टर्स भी काफी सपोर्टिव हो गए हैं. पैन इंडियन फिल्मों को प्रमोट करने के लिए अमतिभ बच्चन जैसे कई बड़े स्टार आगे आ रहे हैं. इसी क्रम में साउथ की मोस्ट अवेटेड पैन इंडियन फिल्म ‘कब्जा’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. ‘KGF’ की ही तरह ‘कब्जा’ भी डार्क मूवी है, जो एक्शन से भरपूर है. इंटरनेट पर ‘कब्जा’ का ट्रेलर धूम मचा रहा है, लाखों लोग इसे अब तक देख चुके हैं.

कन्नड़ की फिल्म ‘कब्जा’ की टीम ने घोषणा की है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते शनिवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया. फिल्म के निर्माता और निर्देशक आर. चंद्रू ने ट्रेलर रिलीज के बारे में अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद सर. मैं आपके समर्थन के लिए सदा आभारी हूं सर. मैं आज बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद सर.’ सोशल मीडिया पर अब फिल्म को लेकर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इससे पहले चंद्रू ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का खास पोस्टर डिजाइन शेयर किया था. टीम ने घोषणा की है कि फिल्म 17 मार्च को दुनिया भर में रिलीज होगी. कब्जा में सुपरस्टार उपेंद्र, किच्छा सुदीपा और शिवराकुमार हैं. यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी. श्रेया सरन मुख्य अभिनेत्री हैं और केजीएफ सीरीज फेम रवि बसरूर ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है. फिल्म के टीजर और गानों ने फैन्स का दिल जीत लिया है और फिल्म इंडस्ट्री बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.