By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kacha Badam Girl Anjali Arora Went Viral Again After Her Leak Mms Video
Video लीक होने के बाद अब इस वजह से वायरल हुईं 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा, करने जा रही हैं कुछ बड़ा
Anjali Arora Post: अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में नजर आने वाली अंजलि अरोड़ा ने दुल्हन की तरह सजकर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया.
Anjali Arora Post: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और मॉडल अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora), इंटरनेट पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाती हैं. ‘कच्चा बादाम’ (Kacha Badam) गाने पर उनका डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) में आने का मौका मिला. इसी शो से अंजलि अरोड़ा ने अब अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ा ली है. बीते दिनों इंटरनेट पर एक अश्लील एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा है. हालांकि अंजलि अरोड़ा ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया. अब एक अंजलि अरोड़ा का एक और पोस्ट वायरल हो रहा है.
सामने आई लेटेस्ट तस्वीरों में अंजलि का अलग ही अंजाद देखने को मिला है. अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में नजर आने वाली मॉडल ने दुल्हन की तरह सजकर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. इतना ही नहीं अंजलि ने हिंट दिया है कि जल्द ही उनकी लाइफ में बड़ा दिन आने वाला है. उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में ‘सजना’ भी लिखा है, अब उनके फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आखिर क्या होने वाला है. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर अंजलि से उस बड़े दिन के बारे में पूछ रहे हैं.
‘लॉक अप’ में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ अपनी करीबियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अंजलि की लेटेस्ट तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. अंजलि को साड़ी में देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. उन्हें दुल्हन की तरह सजा देखकर फैंस ने आखिर पूछ ही लिया कि शादी कर रही हो क्या? फोटो में देखा जा सकता है कि अंजलि ने दुल्हन की तरह लाल साड़ी, नौ लक्खा हार, बड़ा सा मांग और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहन रखी है. हालांकि अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि आखिरी अंजलि इस तरह क्यों तैयार हुई हैं और क्या खास होने वाला है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें