By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kacha Badam Singer Bhuban Badyakar No Money To Feed Facing This Big Issue
'कच्चा बादाम' गाने वाले भुबन बड्याकार की अब ऐसी हो गई हालत, रोकर बयां किया अपना दर्द
Kachcha Badam Singer Bhuban Badyakar: 'कच्चा बादाम' गाकर रातों रात स्टार बने भुबन बड्याकार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.
Kachcha Badam Singer Bhuban Badyakar: ‘कच्चा बादाम’ गाते हुए मूंगफली बेचने वाले सिंगर भुबन बड्याकर उन लोगों में से एक हैं जो रातों रात सोशल मीडिया पर मशूर हुए थे. भुबन बड्याकर को इसके साथ कई सारे शो में देखा गया था और इसके साथ ही उन्हें कुछ म्यूजिक वीडियो में भी देखना मिला था. अलग-अलग भाषाओं में उनके गाने को गाया गया. भुबन को ‘कच्चा बादाम’ गाने से पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन अब वह अपने ही बनाए गाने को गा नहीं पा रहे हैं. भुबन का गाना अब उनके लिए एक मुसीबत बन गया और लगातार वो इसकी वजह से परेशना हो रहे हैं और साथ ही उकी जिंदगी में अब पैसों की बेहद कमी हो गई है.
‘कच्चा बादाम’ वाले सिंगर की हालत खराब
भुबन को ‘कच्चा बादाम’ गाने से पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन अब वह अपने ही बनाए गाने को गा नहीं पा रहे हैं. दरअसल हाल ही में बंगला आजतक से बात करते हुए सिंगर भुबन ने अपनी जिंदगी के स्ट्रगल के बारे में बात की है. आजतक से बात करते हुए भुबन ने बताया कि वो इन दिनों कॉपी राइट से परेशान हो गए हैं और इस वजह से उन्हें शो नहीं मिल रहे हैं और ना ही वो अपने गाए गाने पा रहे हैं. याद दिला दें कि भुबन का एक गाना ‘कच्चा बादाम’ गाकर रातों रात स्टार बनए गए थे लेकिन अब वह अपने ही बनाए गाने को गा नहीं पा रहे हैं. उनका कहना है कि अब वो इस गाने गाते हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया या यूट्यूब पर पोस्ट करते हैं, तो उन्हें कॉपीराइट का नोटिस भेजा जाता है.
कॉपीराइट खरीदने से परेशान भुबन
बता दें कि भुबन पिछले साल तब चर्चा में आए थे, जब उनका मूंगफली बेचते हुए एक वीडियो सामने आया था. लोगों को वो क्लिप इतनी पसंद आई थी कि भुबन रातोरात स्टार बन गए थे. ऐसे में अब भुबन ने अपनी जिंदगी पर बात करते हुए कहा ‘गोपाल नान के एक शख्स ने उन्हें 3 लाख रुपए देकर कहा था कि वो अपने यूट्यूब चैनल पर इस गाने को चलाएंगे. इसके बाद अब जब भी वो कहीं वो इस गाने को गाते हैं और इसे पोस्ट करते हैं, तो कॉपीराइट क्लैम को नोटिस आ जाता है और उन्हें पता चलता है कि इसका कॉपीराइट पहले ही खरीद लिया गया है. उस शख्स ने पैसे दे देते हुए कई डॉक्युमेंट्स पर साइन करवाए थे. खुद अनपढ़ बताते हुए भुबन ने कहा कि कागजों पर क्या लिखा था उन्हें इसकी समझ ही नही थीं.’
फिलहाल कामकाज नहीं मिल रहा है- भुबन
भुबन को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी, लेकिन अब उनकी हालत खराब हो गई और अब उन्होंने कहा ‘फिलहाल कामकाज नहीं मिल रहा है. अब शो में मैं वो गाना तो गा नहीं पाता. अब शो में मैं वो गाना तो गा नहीं पाता. छोटा-मोटा काम करते महीने का कुछ हजार रुपयों की कमाई हो पा रही है. जीवन चल रहा है लेकिन नहीं पता ऐसे कितना दिन चलेगा, ये बताते हुए भुबन भावुक हो गए और रोने लगे’.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें